Explore

Search

November 13, 2025 1:54 am

बेंगलुरु के PG में घुसकर चाकू से 20 वार किए, फिर गला रेता- आरोपी भोपाल से गिरफ्तार……..’गर्लफ्रेंड ने बात नहीं की, उसकी दोस्त को मार डाला……’

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

बेंगलुरु में एक 24 साल की लड़की की PG में हत्या कर दी गई। घटना 23 जुलाई की है। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया। इसमें देखा जा सकता है कि आरोपी रात 11 बजे लड़की के पीजी पहुंचा। दरवाजा खटखटा कर उसे बाहर निकाला। इसके बाद गैलरी में चाकू से वार किया।

आरोपी ने लड़की को दो मिनट के अंदर 20 बार चाकू से गोदा, फिर गला रेत दिया और फरार हो गया। शोर सुनकर पीजी में रह रहीं बाकी लड़कियां बाहर आईं, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। बाद में लड़की ने वहीं दम तोड़ दिया। यह घटना वेंकटरेड्डी लेआउट स्थित भार्गवी स्टेइंग होम्स फॉर लेडीज में घटी।

Spine Surgery Side Effects: आखिर क्या होता है खतरा…….’रीढ़ की हड्डी की सर्जरी कराने से क्यों घबराते हैं लोग…….’

CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। उसने जिस लड़की को मारा उसका नाम कृति है। वह बिहार की रहने वाली थी। पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश के भोपाल से अरेस्ट कर लिया।

आरोपी लड़की की दोस्त का बॉयफ्रेंड, हत्या की वजह आपसी लड़ाई

पुलिस के मुताबिक आरोपी, कृति की रूममेट का बॉयफ्रेंड है और वह बेरोजगार है। कमरे में अक्सर अभिषेक का उसकी गर्लफ्रेंड से झगड़ा होता था। जब लड़ाई बढ़ जाती तो कृति बीच-बचाव करती थी। इससे अभिषेक नाराज रहता था।

सूत्रों ने कहा कि कृति ने कथित तौर पर अपनी रूममेट को अभिषेक से दूरी बनाने की सलाह दी थी। इससे आरोपी भड़क गया और उसने कृति की हत्या कर दी।

दिल्ली में सात महीने पहले शास्त्री पार्क इलाके में 26 जनवरी को चार युवकों ने दोस्त को गोली मार दी थी। फिर चाकू से हमला किया और गला रेतने की भी कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित और सभी आरोपी दोस्त थे। वे सभी साथ में बैठकर शराब पी रहे थे। किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ और चारों ने मिलकर पीड़ित पर हमला कर दिया था।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर