भारत के मुख्य चुनाव आयुक्तों की सूची व उनका कार्यकाल

भारतीय मुख्य चुनाव आयुक्त भारतीय चुनाव आयोग का प्रमुख होता है और भारत में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से राष्ट्र और राज्य के चु्नाव करवाने का जिम्मेदार होता हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति भारत का राष्ट्रपति करता है। मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल 6 वर्ष या 65 साल, जो पहले हो, का होता है। चुनाव आयुक्त का सम्मान और वेतन भारत के सर्वोच्च न्यायलय के न्यायधीश के सामान होता है। मुख्य चुनाव आयुक्त को संसद द्वारा महाभियोग के जरिए ही हटाया जा सकता हैं। इनका वेतन ₹ 2,50,000 प्रति माह होता है। वर्तमान में राजीव कुमार भारत के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। उन्होंने 15 मई 2022 को सीईसी कार्यालय ग्रहण किया और 24वें सीईसी श्री सुशील चंद्रा का स्थान लिया।
मुख्य चुनाव आयुक्तों की सूची
1. सुकुमार सेन : 21 मार्च 1950 - 19 दिसम्बर 1958
2. के. वी. के. सुंदरम : 20 दिसम्बर 1958 - 30 सितंबर 1967
3. एस. पी. सेन वर्मा : 1 अक्टूबर 1967 - 30 सितंबर 1972
4. डॉ॰ नगेन्द्र सिँह : 1 अक्टूबर 1972 - 6 फ़रवरी 1973
5. टी. स्वामीनाथन : 7 फ़रवरी 1973 - 17 जून 1977
6. एस. एल. शकधर : 18 जून 1977 - 17 जून 1982
7. आर. के. त्रिवेदी : 18 जून 1982 - 31 दिसम्बर 1985
8. आर. वी. एस शास्त्री : 1 जनवरी 1986 - 25 नवम्बर 1990
9. वी. एस. रमादेवी : 26 नवम्बर 1990 - 11 दिसम्बर 1990
10. टी. एन. शेषन : 12 दिसम्बर 1990 - 11 दिसम्बर 1996
11. एम. एस. गिल : 12 दिसम्बर 1996 - 13 जून 2001
12. जे. एम. लिंगदोह : 14 जून 2001 - 7 फ़रवरी 2004
13. टी. एस. कृष्णमूर्ति : 8 फ़रवरी 2004 - 15 मई 2005
14. बी. बी. टंडन : 16 मई 2005 - 28 जून 2006
15. एन गोपालस्वामी : 29 जून 2006 - 20 अप्रैल 2009
16. नवीन चावला : 21 अप्रैल 2009 - 29 जुलाई 2010
17. शाहबुद्दीन याकूब कुरैशी : 30 जुलाई 2010 - 10 जून 2012
18. वी. एस. संपत : 11 जून 2012 - 15 जनवरी 2015
19. एच॰ एस॰ ब्रह्मा : 16 जनवरी 2015 - 18 अप्रैल 2015
20. नसीम जैदी : 19 अप्रैल 2015 - 5 जुलाई 2017
21. अचल कुमार ज्योति : 6 जुलाई 2017 - 22 जनवरी 2018
22. ओम प्रकाश रावत : 23 जनवरी 2018 - 1 दिसम्बर 2018
23. सुनील अरोड़ा : 2 दिसंबर 2018 - 12 अप्रैल 2021
24. सुशील चन्द्रा : 13 अप्रैल 2021 - 14 मई 2022
25. राजीव कुमार : 15 मई 2022 से वर्तमान तक।
"मुख्य चुनाव आयुक्त से सम्बन्धित प्रमुख तथ्य"
पहले मुख्य चुनाव आयुक्त
सुकुमार सेन : 21 मार्च 1950 - 19 दिसम्बर 1958
सबसे लम्बा कार्यकाल
(8 वर्ष, 9 माह, 10 दिन)
के. वी. के. सुंदरम : 20 दिसम्बर 1958 - 30 सितंबर 1967
सबसे छोटा कार्यकाल
(मात्र 15 दिन)
वी. एस. रमादेवी : 26 नवम्बर 1990 - 11 दिसम्बर 1990
पहली महिला मुख्य चुनाव आयुक्त
वी. एस. रमादेवी
वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त
राजीव कुमार : 15 मई 2022 से वर्तमान तक। ये भारत के 25 वें मुख्य चुनाव आयुक्त हैं।
पहले सिक्ख मुख्य चुनाव आयुक्त
एम. एस. गिल (मनोहर सिंह गिल)
पहले मुस्लिम मुख्य चुनाव आयुक्त
शाहबुद्दीन याकूब कुरैशी
प्रस्तोता: राजेंद्र सिंह सैनी