Karnataka Elections: अमित शाह ने कर्नाटक में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- कांग्रेस वालों की मति मारी गई है, जानें और क्या कहा...

धारवाड़ में शाह ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे मोदी जी की तुलना काले सांप से करते हैं। 
 
Karnataka Elections: अमित शाह ने कर्नाटक में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- कांग्रेस वालों की मति मारी गई है, जानें और क्या कहा...

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के धारवाड़, शिराहट्टी और हंगल में जनसभा को संबोधित किया। धारवाड़ में शाह ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे मोदी जी की तुलना काले सांप से करते हैं। कभी ये कांग्रेस वाले कहते हैं कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी। कभी सोनिया गांधी मोदी जी को मौत का सौदागर कहती हैं। कांग्रेस वालों की मति मारी गई है। मोदी जी को आप जितनी गाली दोगे, कमल उतना खिलेगा। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

उन्होंने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी की लीडरशिप में कांग्रेस पार्टी है और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा है। ये चुनाव तय करेगा कि अगले 5 साल तक डबल इंजन की सरकार कर्नाटक को आगे ले जाएगी या कांग्रेस की सरकार कर्नाटक को पीछे ले जाएगी। उन्होंने आगे कहा, कर्नाटक के किसान ज्वार बोते हैं। कांग्रेस ने 70 सालों में ज्वार को MSP पर नहीं खरीदा था। भाजपा सरकार ने ज्वार को MSP पर खरीदा और किसानों की कमाई बढ़ाई। रिवर्स गियर वाली कांग्रेस सरकार ना युवाओं का भला कर सकती है, ना किसानों और ना दलितों का। नवलगुंद में कांग्रेस ने किसानों पर लाठियां और गोलियां चलाई थीं। कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण दिया। उन्होंने मुस्लिमों को आरक्षण दिया, जो असंवैधानिक है। भाजपा ने कांग्रेस की गलती सुधारी है।

यह खबर भी पढ़ें: विदाई के समय अपनी ही बेटी के स्तनों पर थूकता है पिता, फिर मुड़वा देता है सिर, जानें क्यों?

तो वहीं, शिराहट्टी में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर दलितों के अपमान का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संविधान बनाने वाले बाबा साहेब का कांग्रेस ने हमेशा अपमान किया। जब तक कांग्रेस पार्टी रही बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं मिला, कांग्रेस सरकार जाने के बाद बाबा साहेब को भारत रत्न सम्मान दिया गया। शाह ने कहा कि भाजपा की कर्नाटक सरकार ने गौ हत्या और धर्म परिवर्तन पर बैन लगाया। कांग्रेस सरकार के दौरान PFI वाले दिन-रात कर्नाटक में बम धमाके और हत्याएं करते थे। वोट बैंक के लालच में कांग्रेस सरकार कुछ नहीं करती थी। 

यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?

नरेंद्र मोदी जी ने PFI पर बैन लगाकर सबको चुन चुनकर जेल में डाल दिया। साथ ही  हंगल विधानसभा में जनसभा के दौरान शाह ने कहा कि JDS कांग्रेस की B टीम है। JDS को वोट देने का मतलब है, कांग्रेस को वोट देना और कांग्रेस को वोट देने का मतलब है PFI से बैन हटा लेना। हमारी सरकार बनी तो हम PFI के बचे हुए लोगों को भी जेल में डालेंगे। उन्होंने कहा, कमल का बटन दबाने का मतलब यह नहीं है कि आप सिर्फ भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट डाल रहे हैं, बल्कि यह सोचना कि मोदी जी की लीडरशिप में कर्नाटक को सुरक्षित बनाने के लिए वोट डाल रहे हैं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web