Gujarat Election BJP Candidate List 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पहली लिस्ट, 84 MLA के काटे टिकट

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। 180 विधानसभा सीटों में से अभी 160 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोढ़िया से चुनाव मैदान में उतरेंगे। यहां उनके खिलाफ कांग्रेस की एमी यागनिक हैं। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की जगह डॉ. दर्शिता शाह राजकोट पश्चिम से चुनाव लड़ेगीं। वहीं पार्टी ने वर्तमान सरकार में शामिल 5 मंत्रियों का भी टिकट काट दिया है। इनमें राजेंद्र त्रिवेदी और प्रदीप परमार जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
प्रद्युमन सिंह जडेजा (अबडासा), कुवरजी बावड़ियां (जसदन), जवाहर चावडा (मानावदर), हर्षद रिबडीया (विसावदर), भगा बारड ( तालाला), अश्विन कोटवाल (खेडब्रह्मा), जीतू चौधरी (कपराडा) को बीजेपी से टिकट दिया गया है। ये सभी नेता 2017 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। अब बीजेपी की ओर से मैदान में हैं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने 84 विधायकों का टिकट काट दिया है, जबकि 75 विधायक को फिर से चुनाव मैदान में उतारा गया है। स्पीकर डॉ. निमाबेन आचार्य का भी टिकट कट गया है। राजकोट की चारों सीट पर पार्टी ने नए चेहरे को उम्मीदवार बनाया है।
यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?
भारतीय जनता पार्टी ने मोरबी के पूर्व विधायक कांतिलाल अमृतिया को टिकट दिया है। पार्टी ने सिटिंग MLA बृजेश मेरजा का टिकट काट दिया है। कांतिलाल वहीं शख्स हैं, जिन्होंने मोरबी पुल हादसे के दौरान जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी थी। इन्होंने कई लोगों की जान बचाई थी। 30 अक्टूबर की शाम मोरबी की मच्छू नदी पर बना ब्रिज टूट गया था। इस हादसे में 135 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 177 लोगों को रेस्क्यू किया गया था।
यह खबर भी पढ़ें: विदाई के समय अपनी ही बेटी के स्तनों पर थूकता है पिता, फिर मुड़वा देता है सिर, जानें क्यों?
टिकटों के बंटवारे को लेकर दिल्ली में BJP सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की बुधवार को मीटिंग हुई थी। करीब 3 घंटे चली मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह शामिल हुए थे। मीटिंग में गुजरात की 182 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप