Explore

Search

February 1, 2026 12:32 pm

औरंगजेब विवाद पर विधानसभा में दहाड़े एकनाथ शिंदे……’जो संभाजी का अपमान करेगा उसे छोड़ेंगे नहीं’

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सपा विधायक अबू आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया है। शिंदे ने संवाददाताओं से कहा, “महाराष्ट्र के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें निलंबित कर दिया है।” उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज का अपमान करने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शेगा। यह तो केवल पहला कदम है। उन्हें सिर्फ यह संकेत दिया गया है कि अगर उन्होंने दोबारा ऐसा कुछ किया तो महाराष्ट्र उन्हें माफ नहीं करेगा।

प्रेग्नेंसी के दौरान टीके और जांच: मां और बच्चे के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने की गाइडलाइन

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने मुगल बादशाह औरंगजेब पर अपनी टिप्पणी को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी को बुधवार को मौजूदा बजट सत्र की पूरी अवधि के लिए निलंबित कर दिया। आजमी की टिप्पणी के खिलाफ बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा में प्रस्ताव लाया गया। संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने सदन में कहा कि आजमी के आपत्तिजनक बयान से सदन की गरिमा को ठेस पहुंची है, जिसके चलते इस सत्र के लिए उनकी सदस्यता निलंबित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे स्पीकर ने पारित कर दिया।

आज़मी ने कथित तौर पर कहा था कि औरंगज़ेब एक “क्रूर प्रशासक” नहीं था और उसने “कई मंदिर बनवाए”। उन्होंने कहा कि मुगल सम्राट और छत्रपति संभाजी महाराज के बीच लड़ाई राज्य प्रशासन के लिए थी, न कि हिंदू और मुस्लिम के बारे में। मुगल बादशाह औरंगजेब पर अपनी टिप्पणी को लेकर चल रहे महाराष्ट्र बजट सत्र की पूरी अवधि के लिए निलंबित किए जाने पर अबू आजमी ने निराशा व्यक्त की। मुगल बादशाह औरंगजेब पर अपनी टिप्पणी को लेकर चल रहे महाराष्ट्र बजट सत्र की पूरी अवधि के लिए निलंबित किए जाने पर अबू आजमी ने निराशा व्यक्त की।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर