Explore

Search

March 24, 2026 8:19 pm

नगरीय विकास कर बकाया होने पर सिविल लाईन जोन में एक ही दिन में 21 सम्पत्तियों को किया कुर्क

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर, 24 मार्च। नगर निगम आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी के निर्देषानुसार उपायुक्त सिविल लाईन जोन श्री देवानंद शर्मा नेतृत्व में मंगलवार को नगरीय विकास कर बकाया होने पर 21 सम्पत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई की गई जिसमें 12 सम्पत्तिधारकों द्वारा 32 लाख 68 हजार 488 रूपये की नगरीय विकास कर की राशि मौके पर ही जमा करवाई गई एवं 9 सम्पत्ति को कुर्क किया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारी सिविल लाईन जोन श्री प्रषान्त लखन एवं सहायक राजस्व निरीक्षक श्री सत्य नारायण एवं राजस्व टीम मौजूद रही।
उपायुक्त सिविल लाईन जोन श्री देवानंद शर्मा ने बताया कि नगरीय विकास कर बकाया होने पर कुर्की की कार्रवाई से पूर्व ही 12 सम्पत्तिधारकांे द्वारा मौके पर ही राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में ब्याज/पैनल्टी पर देय छूट का लाभ लेते हुए अपनी सम्पत्ति के बकाया नगरीय विकास कर राषि 32 लाख 68 हजार 488 रूपये निगम कोष में जमा करवाई गई।
उन्होंने बताया कि गोपीचन्द पुत्र जगननाथ डी-3 मीरा मार्ग बनीपार्क, श्री बद्रीनारायण पुत्र रामगोपाल एस-6 कबीर मार्ग बनीपार्क, श्री चिरंजी लाल पुत्र गोविन्द राम अग्रवाल एच-60-बी बनीपार्क जयसिंह हाईवे मीरा मार्ग, श्री साहिल चैधरी दुकान 23 24 वेकटेष्वर काॅलोनी महादेव गारमेन्टस न्यू सांगानेर रोड, श्री सुरेष उपाध्याय प्लाट नं. 5 अषोकपुरा पीसी टाॅवर मेट्रो पिल्लर नं. 120 सोडाला न्यू सांगानेर रोड़, गोपाल लाल रूप नारायण 21 झोटवाड़ा रोड़ शाॅपिग सेन्टर शास्त्री नगर, सूरज मल चन्दा राम चैधरी 115 टी.एन मिश्रा मार्ग जे.के. पेट्रोल पम्प के पास संतोष नगर, सीताराम सैनी 22 सरदार पटेल मार्ग धुलेष्वर गार्डन सी-स्कीम, फाईन जेम्स फाईन जेम्स न्यू आर्तिष मार्केट के बकाया नगरीय विकास कर होने पर सम्पत्ति कुर्क की गई।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर