जयपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल जयहिंद यादव के द्वारा जारी लिस्ट में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष हरसहाय यादव की अनुशंसा पर कांग्रेस ओबीसी विभाग राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पद पर डॉ अरविंद जायसवाल को प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त किया है, इस अवसर पर डॉ जायसवाल को पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समाज एवं मित्रों ने खुशी जाहिर करते हुए, बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है, डॉ जायसवाल ने इस जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी विभाग डॉक्टर अनिल जयहिंद एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी विभाग के हरसहाय यादव एवं पार्टी के सभी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है|







