Explore

Search

October 16, 2025 11:38 pm

डॉ अरविंद जायसवाल हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रभारी नियुक्त

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव के निर्देशानुसार एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष हरसहाय यादव ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ अरविंद जायसवाल को हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रभारी नियुक्त किया है डॉ जायसवाल विशेष रूप से रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं से मुलाकात कर पार्टी के पक्ष में मतदान करवाने की अपील करेंगे और वहां के प्रत्याशी को जिताने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे जायसवाल ने इस जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी विभाग के हरसहाय यादव नेशनल कोऑर्डिनेटर राजेंद्र सेन एवं पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है|

Bharat Lal Prajapat
Author: Bharat Lal Prajapat

Reporter Malviya Nagar Jaipur

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर