Explore

Search

February 7, 2026 4:57 am

उत्तर भारत में घना कोहरा, हवाई यातायात प्रभावित, दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे के चलते फ्लाइट नहीं हो पा रही लैंड

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर/नई दिल्ली, 30 दिसंबर 2025: उत्तर भारत में छाए घने कोहरे ने हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कम विजिबिलिटी के चलते कई उड़ानें लैंड नहीं कर पा रही हैं, जिससे दर्जनों फ्लाइट्स डायवर्ट या देरी से चल रही हैं। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली से आने वाली फ्लाइट्स के लिए प्रमुख वैकल्पिक स्थल बन गया है, जहां अब तक कई उड़ानें डायवर्ट होकर पहुंच चुकी हैं।

सूत्रों के अनुसार, घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स को जयपुर की ओर मोड़ा गया। इनमें एक चार्टर विमान, कई घरेलू और एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान शामिल हैं। डायवर्ट हुई प्रमुख फ्लाइट्स में शामिल हैं:

  • एयर इंडिया एक्सप्रेस की भुवनेश्वर से दिल्ली फ्लाइट (IX 1060)
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस की सूरत से दिल्ली फ्लाइट (IX 1264)
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस की श्रीनगर से दिल्ली फ्लाइट (IX 1029)
  • इंडिगो की इंदौर से दिल्ली फ्लाइट (6E 6002)
  • एसएफ एयरलाइंस की चीन के इझोउ से दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट (O 3175)
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस की रांची से दिल्ली फ्लाइट (IX 1053 और IX 1056)
  • विजयवाड़ा से दिल्ली जा रहा चार्टर विमान
  • स्पाइसजेट की मुंबई से दिल्ली फ्लाइट (SG 386)
  • अकासा एयर की पुणे से दिल्ली फ्लाइट (QP 1810)

जयपुर एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के कारण डायवर्टेड फ्लाइट्स की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट की स्थिति पहले जांच लें।

एयरलाइंस ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट ने सोशल मीडिया पर सूचना दी कि उत्तर भारत में कोहरे के कारण उड़ानें देरी से चल सकती हैं या डायवर्ट हो सकती हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर CAT-III प्रक्रिया लागू है, लेकिन विजिबिलिटी बेहद कम होने से ऑपरेशंस प्रभावित हैं।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर