auruhana2.kz
autokolesa.kz
costacoffee.kz
icme2017.org
kenfloodlaw.com
Vavada
Chicken Road
카지노 사이트 추천
betify

Explore

Search

August 7, 2025 5:56 pm

Delhi News: इस नेता की जगह लेने की अटकलें तेज…….’क्या राज्यसभा जाएंगे अरविंद केजरीवाल….

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की दिल्ली विधानसभा में हार के बाद उनके अगली पारी का सभी को इंतजार है। इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह राज्यसभा जा सकते हैं। हालांकि पार्टी की ओर से इस बारे में अभी कुछ जानकारी नहीं जी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरविंद केजरीवाल को पंजाब से राज्यसभा भेजा जा सकता है। इसके लिए उनके ही एक राज्यसभा सांसद की सीट खाली कराई जा सकती है।

द ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजीव अरोरा को उपचुनाव के जरिए राज्य की राजनीति में जगह दी जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक वह आगामी लुधियाना पश्चिम सीट से विधानसभा उपचुनाव लड़ सकते हैं। संजीव अरोरा की जगह केजरीवाल को ऊपरी सदन भेजा जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि सूत्रों ने यह भी बताया है कि पंजाब से आप के 6 और राज्यसभा सांसदों ने भी केजरीवाल को अपनी सीट की पेशकश की है। हालांकि केजरीवाल ने अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया है।

मुनमुन चक्रवर्ती ने दिग्गज गायक “उदित नारायण” पर गंभीर आरोप लगाए!

क्या पंजाब जाएंगे केजरीवाल?

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार हुई थी। अरविंद केजरीवाल खुद अपनी सीट हार गए। इसके बाद अटकलें लगाई जाने लगीं कि केजरीवाल पंजाब की राजनीति का रुख कर सकते हैं। वहीं पार्टी में अंदरूनी कलह की बात भी सामने आई थी। इसके बाद 11 फरवरी को केजरीवाल ने पंजाब सरकार और पार्टी के सभी विधायकों के साथ बैठक की। तभी से ऐसी अटकलें थी कि केजरीवाल पंजाब जा सकते हैं। पहले उनके लुधियाना विधानसभा से चुनाव लड़ने की अटकलें थी। हालांकि बाद में आप सांसद मलविंदर सिंह कंग ने ऐसी खबरों से इनकार कर दिया।

बीजेपी ने बोला था हमला?

दिल्ली में आप की हार के बाद राजौरी गार्डन से बीजेपी विधायक और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को हटाकर खुद पंजाब के सीएम बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाब में महिलाओं को 1000 रुपये ना देने और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के मामले को उठाकर भगवंत मान को अक्षम घोषित कर सकते हैं।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
ligue-bretagne-triathlon.com
pin-ups.ca
pinups.cl
tributementorship.com
urbanofficearchitecture.com
daman game login