COVID-19: देश में बड़ा कोरोना का खतरा, पिछले 24 घंटे में मिले 173 नए केस, 2 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 220.10 करोड़ वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। 
COVID-19: देश में बड़ा कोरोना का खतरा, पिछले 24 घंटे में मिले 173 नए केस, 2 लोगों की मौत

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 173 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 2 मरीजों की मौत हो गई है। देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 1698 है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 220.10 करोड़ वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 64 हजार 239 डोज दिए गए। इससे पहले शनिवार को 226 नए केस दर्ज किए गए थे। वहीं 243 नए मामले रिपोर्ट किए गए थे। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

आपको बता दे, PM के प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने कोरोना की स्थिति एवं तैयारियों की समीक्षा की। जिसमे गुजरात में पहला XBB.1.5 वैरिएंट का केस मिला, यह ओमिक्रॉन का म्यूटेशन है। तो वहीं, देश में बढ़ते कोरोना के बीच तेलंगाना में 900 डॉक्टर और 5000 स्टॉफ नर्सों की भर्ती की जाएगी। साथ ही 1 जनवरी से भारत में चीन जैसे 6 देशों से आने वालों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य हो गया है।

यह खबर भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में घूमने की कुछ बेहतरीन जगहें, जो आपकी यात्रा को बना देंगी यादगार और मजेदार

पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 14 नए केस मिले हैं। इसके बाद राजधानी में कोरोना की संक्रमण दर 0.34% हो गई है। गनीमत यह रही कि शनिवार को दिल्ली में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई। हरियाणा में कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच सक्रिय मामले बढ़ गए हैं। 24 घंटे में इनकी संख्या बढ़कर 20 पहुंच गई है। चिंताजनक बात यह है कि जिलों में लगातार नए केस मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुग्राम सहित दो अन्य जिलों में 5 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

यह खबर भी पढ़ें: ब्राजील : मॉडल को 9 में से 5 पत्नियों ने दिया तलाक, 4 लड़कियां होते हुए फिर शादी का बना रहा मन

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूर पहनें। राजस्थान में कोविड वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है। हेल्थ डिपार्टमेंट ने केंद्र सरकार को वैक्सीन की डिमांड भिजवा दी है। वैक्सीन अगले साल के पहले सप्ताह तक उपलब्ध होने का अनुमान है। डिपार्टमेंट ने इन दोनों वैक्सीन की कुल 10 लाख डोज की डिमांड भेजी है। वहीं, पिछले 7 दिनों की रिपोर्ट देखें तो पॉजिटिविटी रेट का काफी कम होना राहत की बात है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web