Explore

Search

October 16, 2025 1:45 am

बांसवाड़ा-दौसा में कांग्रेस गठबंधन को सवा लाख की लीड; राजस्थान में भाजपा-14, कांग्रेस गठबंधन-11 सीटों पर आगे, जयपुर सहित 3 सीटों पर भाजपा की जीत तय….

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

काउंटिंग शुरू हुए करीब साढ़े तीन घंटे का समय बीत चुका है। अब कई लोकसभा सीटों पर मार्जिन डेढ़ लाख से अधिक वोटों का हो गया है। इसके बाद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर शुरुआती रुझान आ गए हैं। सभी सीटों पर ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में भाजपा को राजस्थान में बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। यहां भाजपा 14, कांग्रेस गठबंधन 11 सीटों पर आगे चल रहा है। इसमें कांग्रेस 8,

जयपुर, राजसमंद और अजमेर लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत तय है। यहां तीनों प्रत्याशियों ने दो लाख से ज्यादा की लीड हासिल कर ली है और अब गिनने के लिए इससे कम वोट बाकी हैं। बाड़मेर सीट से कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर निर्दलीय रविंद्र भाटी और केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। जालोर में भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी आगे चल रहे हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पीछे चल रहे हैं।

Read More :-

पढ़िए, किस सीट पर कौन आगे…

सीट आगे पीछे कितने वोट से
अजमेर भागीरथ चौधरी, भाजपा रामचंद्र चौधरी, कांग्रेस 239989
अलवर भूपेंद्र यादव, भाजपा ललित यादव, कांग्रेस 54016
बांसवाड़ा राजकुमार रोत, बीएपी महेंद्रजीत सिंह मालवीया, भाजपा 121931
बाड़मेर उम्मेदाराम बेनीवाल, कांग्रेस रविंद्र सिंह भाटी, निर्दलीय 40537
भरतपुर संजना जाटव, कांग्रेस रामस्वरूप कोली, भाजपा 44123
भीलवाड़ा दामोदर अग्रवाल, भाजपा डॉ. सीपी जोशी, कांग्रेस 222609
बीकानेर अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा गोविंदराम मेघवाल, कांग्रेस 30015
चित्तौड़गढ़ सीपी जोशी, भाजपा उदयलाल आंजना, कांग्रेस 161807
चूरू राहुल कस्वां, कांग्रेस देवेंद्र झाझड़िया 28179
दौसा मुरालीलाल मीणा, कांग्रेस कन्हैयालाल मीणा, भाजपा 131472
श्रीगंगानगर कुलदीप इंदोरा, कांग्रेस प्रियंका बैलान, भाजपा 34532
जयपुर मंजू शर्मा, भाजपा प्रताप सिंह खाचरियावास, कांग्रेस 259324
जयपुर ग्रामीण राव राजेंद्र सिंह, भाजपा अनिल चोपड़ा, कांग्रेस 6058
जालोर लुंबाराम चौधरी, भाजपा वैभव गहलोत, कांग्रेस 117077
झालावाड़-बारां दुष्यंत सिंह, भाजपा उर्मिला जैन, कांग्रेस 192928
झुंझुनूं बृजेंद्र ओला, कांग्रेस शुभकरण चौधरी, भाजपा 11191
जोधपुर गजेंद्र शेखावत, भाजपा करण सिंह, कांग्रेस 21854
करौली-धौलपुर भजनलाल जाटव, कांग्रेस इंदुदेवी, भाजपा 83746
कोटा ओम बिरला, भाजपा प्रहलाद गुंजल, कांग्रेस 15926
नागौर हनुमान बेनीवाल, आरएलपी ज्योति मिर्धा, भाजपा 11782
पाली पीपी चौधरी, भाजपा संगीता बेनीवाल, कांग्रेस 118459
राजसमंद महिमा कुमारी, भाजपा दामोदर गुर्जर, कांग्रेस 252745
सीकर अमराराम, सीपीएम सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा 53520
टोंक-सवाई माधोपुर हरीशचंद्र मीणा, कांग्रेस सुखबीर जौनापुरिया, भाजपा 42499
उदयपुर मन्नालाल रावत, भाजपा ताराचंद मीणा, कांग्रेस 145848

 

बागीदौरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे

लोकसभा चुनावों के साथ-साथ बागीदौरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी हुआ है। यहां भारतीय आदिवासी पार्टी के जयकृष्ण पटेल आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के सुभाष तंबोलिया चल रहे हैं।

Seema Reporter
Author: Seema Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर