Explore

Search

March 22, 2026 9:39 am

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रामगढ विधायक स्व. जुबेर खान एवं पूर्व मंत्री रोहिताश शर्मा के पुत्र स्व. विकेश कुमार शर्मा को श्रद्धांजलि देकर शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

अलवर, 16 सितम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज रामगढ़ विधायक स्व. जुबेर खान के निधन पर ढाईपेडी स्थित उनके निवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके पुत्र आदिल खान एवं आर्यन खान व परिजनों को सांत्वना देकर ढाढस बंधाया। उल्लेखनीय है कि रामगढ विधायक स्व. श्री जुबेर खान का लम्बी बीमारी से शनिवार 14 सितंबर को प्रातः देहांत हो गया था।

पूर्व मंत्री  शर्मा के पुत्र को दी श्रद्धांजलि

इसके उपरान्त मुख्यमंत्री  शर्मा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री  रोहिताश शर्मा के निवास पर पहुंचकर उनके पुत्र स्व. विकेश कुमार शर्मा के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिजनों को संवेदनाएं व्यक्त कर ढाढस बंधाया।

मुख्यमंत्री का किया हेलीपेड पर अभिनन्दन

मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा का हेलीपेड पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  संजय शर्मा, विधायक डॉ. जसवंत यादव, महन्त बालकनाथ, रमेश खींची,  देवीसिंह शेखावत एवं नगर निगम के महापौर  घनश्याम गुर्जर, जिला अध्यक्ष  अशोक गुप्ता, पूर्व मंत्री  हेमसिंह भडाणा, पूर्व विधायक  जयराम जाटव,  बनवारी लाल सिंघल व  संजय नरूका,  बन्नाराम मीणा,  जय आहूजा,  मोहित यादव,  गोरधन सिंह सिसोदिया, पं. जलेसिंह,
पुलिस महानिरीक्षक रेंज द्वितीय अनिल कुमार टांक,जिला कलक्टर डॉ आर्तिका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा सहित अनेक प्रबुद्ध व्यक्ति मौजूद रहे।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर