Explore

Search

February 8, 2026 11:59 am

राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि…….’प्रधानमंत्री मोदी 11-12 मार्च को जाएंगे मॉरीशस……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन चंद्र रामगुलाम के निमंत्रण पर 11-12 मार्च को मॉरीशस की राजकीय यात्रा पर जाएंगे. वो 12 मार्च को मुख्य अतिथि के रूप में मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होंगे.

शुक्रवार को साप्ताहिक ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “यह मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रान गुलाम के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री की मॉरीशस यात्रा के संबंध में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 मार्च, 2025 को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेने के लिए मॉरीशस की राजकीय यात्रा पर जाएंगे.

उन्होंने कहा कि मॉरीशस का राष्ट्रीय दिवस 12 मार्च को मनाया जाएगाय मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी समारोह में भाग लेगी. साथ ही भारतीय नौसेना का एक जहाज भी समारोह में भाग लेगा.

घी को गलत तरीके से खा रहे हैं लोग……..’दोगुनी रफ्तार से बढ़ेगा कोलेस्ट्रॉल, कभी भी आ सकता है हार्ट अटैक…..

पीएम मोदी मॉरीशस के राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

पीएम मोदी मॉरीशस के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री रामगुलाम के साथ विचार-विमर्श करेंगे. जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आखिरी बार 2015 में मॉरीशस का दौरा किया था. यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मॉरीशस के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मिलेंगे और देश के महत्वपूर्ण गणमान्य व्यक्तियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ कई अन्य बैठकें करेंगे.

पिछले महीने, मॉरीशस के पीएम रामगुलाम ने देश की संसद को संबोधित करते हुए कहा था कि मुझे सदन को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेरे निमंत्रण के बाद, भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे राष्ट्रीय दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथि बनने पर सहमति व्यक्त की है.

मॉरीशस और भारत के रिश्ते मजबूत

उन्होंने कहा था कि यह हमारे देश के लिए सचमुच एक विशेष सम्मान की बात है कि हमें ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्व की मेजबानी करने का अवसर मिला है, जो अपने व्यस्त कार्यक्रम तथा हाल ही में पेरिस और अमेरिका की यात्रा के बावजूद हमें यह सम्मान दे रहे हैं. रामगुलाम ने आगे कहा था कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच मजबूत और स्थायी संबंधों का प्रमाण है.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर