Explore

Search

February 23, 2026 10:54 pm

सामने आई नूंह में बस में आग लगने की वजह: कुंडल और कपड़ों से हुई पहचान; जिंदा जले दस श्रद्धालु….

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

हरियाणा के नूंह में कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे भीषण हादसा हुआ। यहां श्रद्धालुओं से भरी बस में आग लग गई। आग्निकांड में दस यात्री जिंदा जल गए। जबकि 28 झुलस गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार सभी लोग पंजाब के रहने वाले हैं।

बस में सवार यात्री बीते शुक्रवार को एक टूरिस्ट बस किराए पर लेकर बनारस और मथुरा वृंदावन दर्शन के लिए निकले थे। वृंदावन में सुबह 6:30 बजे पहुंचने के बाद शुक्रवार रात 10:30 बजे बस होशियारपुर के लिए वापस निकली थी। बस में 60 लोग सवार थे। जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। यह सभी नजदीकी रिश्तेदार थे। जो पंजाब के लुधियाना होशियारपुर और चंडीगढ़ के रहने वाले थे।

यमन के हूतियों को हथियार देना बंद करे ईरान: अमेरिका ने जारी किया सख्त फरमान….

शुक्रवार-शनिवार की रात वह दर्शन कर वापस लौट रहे थे। देर रात डेढ़ बजे के करीब बस में आग लग गई। हादसे से आधा घंटा पहले पेट्रोल पंप पर बस रुकी थी। पेट्रोल पंप पर 30 मिनट तक बस खड़ी रहने के दौरान एसी चल रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एसी में शॉर्ट सर्किट से बस में आग लगी है।

चलती बस में आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बस में सवार पीड़ित श्रद्धालु सरोज पुंज और पूनम ने बताया कि वह आगे की सीट पर बैठी हुई थी। उन्होंने बस से कूदकर जान बचाई।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर