Explore

Search

March 29, 2026 2:52 am

Rajasthan: भाजपा विधायक दल की बैठक कल, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक लेंगे बैठक

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर। भाजपा विधायक दल की बैठक कल मंगलवार शाम 4 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई है। दोपहर 01ः30 बजे से भाजपा के सभी नव-निर्वाचित विधायकों का रजिस्ट्रेशन प्रारंभ होगा।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री एंव विधायक भजनलाल शर्मा ने कहा कि सभी नव-निर्वाचित विधायकों को अनिवार्य रूप से विधायक दल की बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं। भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सह-पर्यवेक्षक भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे विधायक दल की बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

 

 

 

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर