Explore

Search

March 20, 2026 11:42 am

बिग बॉस 19: गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के माता-पिता बनने की भविष्यवाणी – ज्योतिषी ने कहा, “वह गंभीरता से सोच रही हैं”

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

टीवी के मशहूर अभिनेता गौरव खन्ना इन दिनों ‘बिग बॉस 19’ में नजर आ रहे हैं। शो की शुरुआत में एक बातचीत के दौरान अभिनेता ने बताया था कि उनकी पत्नी आंकाक्षा चमोला मां बनना नहीं चाहती हैं। खुद आंकाक्षा कई बार कह चुकी हैं कि वह बच्चे करने के बारे में नहीं सोच रही हैं। अब शो के दौरान सेलिब्रिटी ज्योतिषी ने बताया है कि गौरव और आंकाक्षा भविष्य में माता-पिता बनेंगे या नहीं। जानिए उन्होंने क्या कहा है।

सेलिब्रिटी ज्योतिषी ने गौरव से कही ये बात

‘बिग बॉस 19’ वीकेंड का वार में सेलिब्रिटी ज्योतिषी जय मैदान घर के अंदर पहुंची, जहां उन्होंने सभी घरवालों के भविष्य को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब दिए। इस दौरान गौरव ने ज्योतिषी से सवाल पूछा “क्या मेरे और मेरी पत्नी के बच्चे होंगे? मैंने अभी तक बच्चों की कोई योजना नहीं बनाई है। क्या भविष्य में ऐसा होगा?” इस पर ज्याेतिषी ने कहा, “वह (गौरव की पत्नी) इस बारे में गंभीरता से सोच रही हैं।”

शादी के बाद खुशहाल जिंदगी जी रहे गौरव-आकांक्षा

गाैरव और आकांक्षा ने 2016 में शादी रचाई थी। 9 साल से यह कपल खुशहाल जिंदगी जी रहा है, लेकिन अभी तक माता-पिता बनने की दिशा में कदम नहीं बढ़ाया है। सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में गौरव ने कहा था, “बेशक, मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं। मैं बच्चे पैदा करना चाहता हूं, लेकिन मेरी पत्नी बच्चा नहीं चाहती। मैं उनके इस फैसले का सम्मान करना चाहता हूं।” बता दें कि ‘बिग बॉस 19’ अपने फिनाले के करीब है।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर