Explore

Search

January 28, 2026 12:01 pm

भोजपुरी स्टार Akshara Singh औरंगाबाद में फैंस ने किया हमला, बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस, जानिए पूरा मामला

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

औरंगाबाद के दाउदनगर में भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर हमला हुआ है। हमला किसी और ने नहीं बल्कि उनके फैंस ने ही किया है। हमले में अक्षरा बाल-बाल बची हैं। वहीं बचाव में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। अक्षरा सिंह पर हमला क्यों हुआ और फैंस क्यों गुस्से में आ गए, इसकी वजह भी सामने आई है।

दरअसल, अक्षरा दाउदनगर में एक शोरूम का उद्घाटन करने बुधवार, 17 जनवरी को दोपहर में पहुंचने वाली थीं। लेकिन कोहरे के कारण फ्लाइट लेट होने से वह दोपहर के बाद शाम में दाउदगर पहुंची। इस वजह से फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। लेकिन जैसे ही अक्षरा पहुंचीं, तो सेल्फी लेने वालों की होड़ लग गई, और उन्होंने एक्ट्रेस को घेर लिया।

अक्षरा सिंह पर फैंस ने क्यों किया हमला?
आलम यह हुआ कि भीड़ू बेकाबू हो गई। लोगों को कंट्रोल करना मुश्किल हो गया। इस दौरान कुछ फैंस को चोट लग गई। चोट लगने से वो बिलविला हो उठे। इसी दौरान धक्का मुक्की में कुछ ज्यादा चोट खाए लोगो ने अक्षरा सिंह पर हमला बोल दिया। उन्होंने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने घेरे में लेकर अक्षरा को सुरक्षित बचा लिया, जिससे उन्हें चोट नही लग सकी।
पुलिसकर्मी हुआ घायल, अक्षरा सिंह सुरक्षित

वहीं, अक्षरा को बचाने के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। उसका सिर फूट गया। घायल पुलिसकर्मी का दाउदनगर के सरकारी अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। इस बीच मौके पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी मची, जिसे पुलिस ने संभाल लिया। घटना के बाद अक्षरा दाउदनगर से सुरक्षित वापस रवाना हो गई है।

2022 में भी अक्षरा पर पत्थरों से हुआ था
हमलअक्षरा सिंह पर साल 2022 में भी हमला हुआ था। तब वह महाराष्ट्र के बदलापुर महोत्सव में हिस्सा लेने गई थीं। वहां भी उन पर पत्थर बरसा दिए गए थे। घटना में अक्षरा बाल-बाल बची थीं, और उन्होंने बाद में सोशल मीडिया पर हेटर्स को जवाब देते हुए एक वीडियो शेयर किया था। भोजपुरी फिल्मों के अलावा अक्षरा सिंह ‘बिग बॉस OTT’ में भी नजर आ चुकी हैं।

 

 

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज फोकस में

मायावती ने किया नए UGC नियमों का बचाव, बोलीं- सवर्णों का विरोध नाजायज, लेकिन लागू करने से पहले विश्वास में लेते https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/mayawati-defended-new-ugc-rules-said-opposition-from-upper-castes-is-unjustified-lclam-dskc-2450794-2026-01-28

Read More »
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर