Explore

Search

March 1, 2026 7:28 pm

लेटेस्ट न्यूज़

नई मुख्यमंत्री आतिशी: आवंटन से पहले आतिशी का पहुंचा सामान; बिफरी AAP……..’केजरीवाल वाले घर’ के लिए जंग……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी को वह आवास आवंटित नहीं किया जा रहा है, जिसे अरविंद केजरीवाल ने खाली किया है। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में 27 साल से चुनाव नहीं जीत पाने के बाद वह मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है। संजय सिंह ने भाजपा के इस दावे को गलत बताया कि केजरीवाल ने आवास से कब्जा नहीं छोड़ा है। उन्होंने यह भी माना कि आतिशी का सामान पहुंचाया जा चुका है, जबकि यह आवास अभी आतिशी के नाम आवंटित नहीं हुआ है।

Karan Veer Mehra: ‘खतरोंं के खिलाड़ी 14’ को जीतने के बाद दिया अपडेट…….’क्या ‘बिग बॉस’ में नजर आएंगे करण वीर…..

संजय सिंह ने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी झूठ और भ्रम फैलाने के काम में लगी है। कई हथकंडे उन्होंने दिल्ली में अपनाए, हमारी पार्टी को तोड़ने का प्रयास किया। 27 साल से भाजपा दिल्ली में चुनाव हार रही है। जब चुनाव हार रही है तो प्रयास किया आम आदमी पार्टी को खत्म करने की। अरविंद केजरीवाल को खत्म करो, नेताओं को तोड़ो। उसमें भी फेल हो गए। अब जब जीत नहीं पा रहे हैं तो कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा कर लो। मुख्यमंत्री तो बना नहीं पा रहे हैं तो आवास पर कब्जा करने की लालसा है।’

संजय सिंह ने भाजपा के उन दावों के झूठा बताया कि केजरीवाल ने सीएम आवास को खाली नहीं किया है। उन्होंने एक सर्टिफिकेट मीडिया को दिखाते हुए कहा कि यह प्रमाण है कि केजरीवाल आवास को खाली कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी जी को उस आवास में जाना था। उन्होंने दो पत्र लिखे, लेकिन कहने के बावजूद मुख्यमंत्री का आवास आतिशी जी को अलॉट नहीं किया जा रहा है। सांसद ने कहा कि आतिशी ने वहां कैंप कार्यालय की शुरुआत की थी, लेकिन उसे हटा दिया गया है। एक सवाल के जवाब में संजय सिंह ने कहा कि आतिशी का सामान वहां पहुंचा है, यह सही है। उन्होंने कहा कि अब देखना है सामान का क्या होता है, भाजपा वाले चोरी करते हैं, गायब करते हैं।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर