Explore

Search

November 12, 2025 9:49 pm

सोनाक्षी की शादी के पहले मामा पहलाज निहलानी के साथ शत्रुघ्न सिन्हा की तस्वीर वायरल: परिवार में जश्न का माहौल…

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर कई तरह के कयासों के बीच एक तस्वीर वायरल है। इसमें शत्रुघ्न सिन्हा पहलाज निहलानी और कुछ दोस्तों के साथ दिखाई दे रहे हैं। मूवी क्रिटिक भारती प्रधान ने तस्वीर पोस्ट करके लिखा है कि सिन्हा परिवार में जश्न का माहौल है। बता दें कि सोनाक्षी की शादी पर उनके घरवालों की चुप्पी के चलते लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। रीसेंटली शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अफवाहें फैलाने वालों को कुंठित बताया और कहा कि वह अपनी लाडली की शादी में जरूर शामिल होंगे।

दुलहन के पिता के साथ तस्वीर

सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल से शादी कर रही हैं। दूसरे धर्म में शादी करने पर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें चल रही हैं। इस बीच भारती एस प्रधान ने ट्वीट करके सिन्हा परिवार में सब कुछ सामान्य होने की हिंट दी है। भारती ने लिखा है, कुछ घंटे पहले, दुलहन के पिता शत्रुघ्न और सोनाक्षी के मामा पहलाज निहलानी के साथ ताज लैंड्स एंड में। तस्वीर में होस्ट जितेन दोषी और मनीष भी हैं। सिन्हा परिवार में जश्न का माहौल है।

गंगा दशहरा के स्नान: महिलाओं-बच्‍चों की गर्मी से हालत खराब; हरिद्वार में लगा कई KM लंबा जाम….

शत्रुघ्न थे नाराज?

बता दें कि शादी की डेट 23 जून कन्फर्म होने के बाद जब शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि किसी तरह की जानकारी नहीं है। सोनाक्षी के मामा पहलाज निहलानी ने भी कहा था कि शत्रुघ्न थोड़े नाराज हैं लेकिन ज्यादा दिन नहीं रह पाएंगे। सोनाक्षी उनकी लाडली हैं। वह शादी में जरूर शामिल होंगे।

क्या बोले थे शत्रुघ्न सिन्हा

रीसेंटली शत्रुघ्न सिन्हा ने भी मीडिया और सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को गलत बताया था। जूम से बातचीत में उन्होंने कहा था, बताइए आखिर जिंदगी किसकी है? यह मेरी इकलौती बेटी सोनाक्षी की लाइफ है, जिस पर मुझे बहुत गर्व है और बेहद प्यार करता हूं। वह मुझे अपनी ताकत बताती है। मैं शादी में रहूंगा। मुझे क्यों नहीं होना चाहिए और क्यों नहीं होऊंगा। सोनाक्षी और जहीर साथ में बहुत प्यारे लगते हैं उन्हें साथ जीना चाहिए।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर