Explore

Search

November 13, 2025 4:13 am

दिल्ली: चुनावी रैली में अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा……‘मैं एकमात्र जादूगर हूं, जो मुफ्त बिजली दे सकता है’

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी अपने चरम पर है। सभी राजनीतिक दलों के नेता पूरी दमखम के साथ चुनावी अभियान में लग चुके हैं। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में बनी रहती है, तो बिजली की चौबीसों घंटे मुफ्त आपूर्ति की जाएगी।

चुनावी कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल ने खुद को एकमात्र ऐसा जादूगर बताया, जो मुफ्त बिजली दे सकता है। उन्होंने मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता में लाने के खिलाफ आगाह किया। केजरीवाल ने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आई, तो आपकी मुफ्त बिजली बंद कर दी जाएगी और आपको 5,000 रुपये या उससे अधिक का बिल थमा दिया जाएगा।

पिंपल्स या फिर दाग-धब्बे……..’कुछ लोगों के चेहरे पर अक्सर निकलते हैं!

केजरीवाल ने सीएम योगी पर साधा निशाना

अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश में बिजली आपूर्ति की स्थिति को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि लखनऊ में पांच से आठ घंटे बिजली क्यों कटती है? नोएडा में छह घंटे बिजली क्यों कटती है? दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि उन पर राष्ट्रीय राजधानी में संचालित बिजली कंपनियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक करीबी सहयोगी को सौंपने के लिए दबाव डाला गया था। केजरीवाल ने दावा किया कि उन्होंने दिल्लीवासियों के हितों की रक्षा के लिए इस कदम का विरोध किया।

नजफगढ़ सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार

आप प्रमुख ने भारतीय जनता पार्टी पर लगातार उन्हें निशाना बनाने और उन्हें गाली देने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा से मिल रही कड़ी चुनावी चुनौती के मद्देनजर अपनी पार्टी के विकास के वादों को भी दोहराया। पांच फरवरी को होने वाले चुनाव में नजफगढ़ सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। पूर्व परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के भाजपा में शामिल होने के बाद आप ने इस सीट से तरुण यादव को मैदान में उतारा है। भाजपा ने नीलम पहलवान को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने दुर्गा प्रसाद को टिकट दिया है। आप दिल्ली की सत्ता में फिर से वापसी की कोशिश कर रही है। चुनाव परिणाम आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर