अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ऐसे टीवी सेलेब्स हैं, जो अपनी पार्टियों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में दोनों ने दिवाली पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में गौहर खान से लेकर रैपर रफ्तार तक नजर आए। अंकिता और विक्की ने परिवार संग फोटो क्लिक करवाए
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन टीवी पॉपुलर कपल हैं। दोनों अक्सर ही अपने दोस्तों के लिए पार्टी होस्ट करते हैं। दिवाली पार्टी भी अंकिता और विक्की ने दी। इस पार्टी में सबसे पहले दोनों ने अपने परिवार के साथ फोटो क्लिक करवाए। अंकिता का भाई और मां भी इस पार्टी में शामिल हुए।
अंकिता लोखंडे की दिवाली पार्टी में उनकी करीबी दोस्त गौहर खान भी पहुंचीं। गौहर खान ने विक्की जैन के साथ अभिनय भी किया है। गौहर अपने पति के साथ इस दिवाली पार्टी में शामिल हुईं। एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक काफी चर्चा में रहा।
दिवाली पार्टी में रैपर रफ्तार को भी देखा गया। वह अपनी पत्नी के साथ इस पार्टी में शामिल हुए।
दिवाली पार्टी के होस्ट अंकिता और विक्की थे तो दोनों अपने गेस्ट को लगातार अटेंड कर रहे थे। सभी से बातचीत करते हुए दोनों नजर आए।






