Explore

Search

February 23, 2026 7:15 pm

आलिया भट्ट ने BAFTA 2026 में हिंदी में दी स्पीच, ‘नमस्कार’ से शुरू कर ग्लोबल स्टेज पर मचाया धमाल

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

लंदन में आयोजित 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA 2026) में बॉलीवुड की सुपरस्टार आलिया भट्ट ने धमाल मचा दिया। 22 फरवरी 2026 को रॉयल फेस्टिवल हॉल में हुए इस प्रतिष्ठित समारोह में आलिया ने पहली बार किसी अवॉर्ड को प्रेजेंट करने का मौका पाया और उन्होंने इसे यादगार बना दिया।

आलिया ने बेस्ट फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज (Best Film Not in the English Language) कैटेगरी का अवॉर्ड देने के लिए स्टेज पर कदम रखा। उन्होंने अपनी स्पीच की शुरुआत हिंदी में की: “नमस्कार! अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेजी में नहीं है। अभी से आप सबटाइटल की तरफ ना जाएं।”

फिर उन्होंने अंग्रेजी में समझाते हुए कहा कि फिल्में कई अलग-अलग भाषाओं में बोलती हैं, लेकिन हमेशा जिस चीज की तारीफ होती है, वो है सिनेमा की भाषा—और वो भाषा हम सब बहुत अच्छे से समझते और बोलते हैं।

यह पल सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया। फैंस ने इसे “आइकॉनिक मोमेंट” और “इंडियन सिनेमा के लिए ग्लोबल माइक-ड्रॉप” बताया। कई सेलेब्स जैसे समान्था रूथ प्रभु ने भी इसकी तारीफ की। वीडियो में आलिया की यह हिंदी स्पीच इंटरनेशनल ऑडियंस को छू गई और इसे भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन कहा जा रहा है।

आलिया का लुक भी कमाल का था—उन्होंने गुच्ची का कस्टम सिल्वर गाउन पहना, जो मारिलिन मुनरो से इंस्पायर्ड था। हाई नेकलाइन और फिटेड सिल्हूट के साथ व्हाइट स्टोल ने उन्हें ग्लैमरस लुक दिया। रेड कार्पेट पर वो पूरी तरह चमक रही थीं।

यह BAFTA में आलिया का डेब्यू था, जहां वो प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के बाद तीसरी भारतीय एक्ट्रेस बनीं जिन्होंने अवॉर्ड प्रेजेंट किया। इस कैटेगरी में जीत ‘Sentimental Value’ (एक नॉर्वेजियन फिल्म) को मिली, जो पहली बार किसी नॉर्वेजियन फिल्म को BAFTA मिला।

आलिया ने BBC से बातचीत में अपनी आने वाली फिल्मों ‘Love and War’ (संजय लीला भंसाली की) और ‘Alpha’ (एक्शन एंटरटेनर) के बारे में भी बात की और कहा कि वो दुनिया की प्रतिक्रिया को लेकर उत्सुक हैं।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर