बाइक पर जाते वक्त लगी गोली
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम दो दोस्त बाइक पर जा रहे थे,तभी एक दोस्त के लगी गोली। गोली किसने मारी,उसका पता नहीं चला।घटना के अनुसार अज्ञात व्यक्ति की ओर से दूर से मारी गई गोली लोकेंद्र सिंह के कंधे में लगी। पहले तो गोली लगने पर युवक को पता ही नहीं चला। बाद में शरीर में दर्द हुआ ,तो दोनों दोस्त अस्पताल गए। तब पता चला कि कंधे के पास गोली फंस गई है। इसके बाद युवक लोकेंद्र सिंह को SMS अस्पताल में भर्ती कराने के साथ पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मानसरोवर थानाप्रभारी लाखन खटाना ने SMS अस्पताल पहुंचकर पीड़ित के पर्चा बयान लेकर मामला दर्ज किया है। मानसरोवर पुलिस अब गोली चलाने वाले शख्स की तलाश कर रही है।
घायल युवक अस्पताल में भर्ती
मिली जानकारी के अनुसार गोली लगने के बाद युवक को एसएमएस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने युवक के पर्चा बयान के आधार पर गोली चलाने वालों की तलाश शुरू कर दी है।






