Zakir Naik Oman: जाकिर नाइक पहुंचा ओमान, भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा- उसे भारत लाने की कोशिश जारी

नई दिल्ली। 2016 में भारत से भागा कथित इस्लामिक स्कॉलर जाकिर नाइक स्पीच देने के लिए ओमान पहुंचा। मीडिया रिपोर्ट्स में कई दिन से दावा किया जा रहा है कि ओमान सरकार जाकिर को गिरफ्तार करके भारत के हवाले कर सकती है। इस मामले पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने पहली बार रिएक्शन दिया।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
फॉरेन मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन अरिंदम बागची ने शुक्रवार को कहा, जाकिर के खिलाफ भारत में कई केस दर्ज हैं। कानून की नजरों में वो भारत का भगोड़ा है। हम ओमान सरकार के संपर्क में हैं। नाइक के खिलाफ नेशनल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी (NIA) और एनफोर्समेंट डाइरेक्टोरेट (ED) ने कई मामलों की जांच की है। 2016 में नाइक भारत से भागकर मलेशिया चला गया गया था। अब उसने मलेशिया की नागरिकता भी हासिल कर ली है।
यह खबर भी पढ़ें: महिला को तीखा खाने के बाद आई खांसी, टूट गईं 4 पसलियां, वजह जान उड़ जाएंगे होश
इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि भारत और ओमान के बीच एक्सट्रडिशन ट्रीटी (प्रत्यर्पण संधि) है। यह ट्रीटी जून 2006 में हुई थी। लिहाजा, भारत उम्मीद कर रहा है कि ओमान की सरकार नाइक को हिरासत में लेकर उसे भारत के हवाले कर सकती है।
यह खबर भी पढ़ें: दुनिया की ये जो 6 महीने एक देश में और 6 महीने दूसरे देश में, बदल जाते हैं नियम-कानून
बागची ने कहा, हमने जाकिर के मामले में ओमान सरकार से बातचीत की है। उसे भारत लाने के लिए जो भी कदम उठाए जा सकते हैं, वो उठाए जा रहे हैं। हम चाहते हैं कि उसे भारत लाकर कानून के हवाले किया जाए। फिलहाल, इतनी ही जानकारी दी जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओमान सरकार ने भारत को बताया है कि जाकिर वहां फिलहाल ‘सरकारी मेहमान’ के तौर पर आया है। वो रमजान के दौरान दो लेक्चर देगा।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप