यूक्रेन-रूस जंग के एक साल बाद ड्रैगन क्यों बन रहा हमदर्द? NATO बोला- हमे चीन पर संदेह

यू्क्रेन और रूस के बीच युद्धविराम को लेकर चीन के प्लान पर पश्चिम देशों और नाटो ने संदेह जताया है। कहा कि उन्हें चीन पर विश्वास नहीं है क्योंकि चीन रूस को हथियार सप्लाई कर रहा है।
रॉयटर्स,कीव। राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने शुक्रवार को यूक्रेन पर रूस के युद्ध में संघर्ष विराम के लिए चीनी प्रस्ताव का स्वागत किया, लेकिन कहा कि युद्ध विराम की पहल रूस से की जानी चाहिए क्योंकि उसी ने यह सब शुरू किया है। जेलेंस्की ने कहा कि वह जल्द ही शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। उधर, यू्क्रेन और रूस के बीच युद्धविराम को लेकर चीन के प्लान पर पश्चिम देशों और नाटो ने संदेह जताया है। कहा कि उन्हें चीन पर विश्वास नहीं है। यह इसलिए भी अविश्वसनीय है क्योंकि चीन रूस को हथियार सप्लाई कर रहा है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
यू्क्रेन और रूस के बीच महायुद्ध के एक साल पूरा होने के बाद वलोडिमिर जेलेंस्की देश को संबोधित कर रहे थे। कीव में एक संबोधन के दौरान जेलेंस्की ने रूस से युद्ध विराम के लिए चीनी प्रस्ताव का जिक्र किया। जेलेंस्की ने कहा, "अब तक, मैं इसे एक संकेत के रूप में देखता हूं। मुझे नहीं पता कि बाद में क्या होगा।" जेलेंस्की बोले, " मेरा मानना है कि रूस-संबद्ध चीन ने एक ठोस योजना नहीं बल्कि कुछ "विचार" पेश किए, पर चीन मास्को को हथियार भी सप्लाई कर रहा है, जो विरोधाभास दिखाता है।"
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
रूसी आक्रमण की पहली वर्षगांठ पर बोलते हुए जेलेंस्की ने कहा, "मैं चीन से विश्वास चाहता हूं कि वह अब रूस को हथियार नहीं देगा और मेरे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है।" यूक्रेनी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि कोई भी योजना जिसमें रूसी सेना की पूर्ण वापसी शामिल नहीं है, कीव के लिए अस्वीकार्य होगी।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
उन्होंने कहा कि उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने की योजना बनाई है लेकिन यह नहीं बताया कि ऐसी बैठक कब हो सकती है। ज़ेलेंस्की ने कहा, "मेरी शी जिनपिंग से मिलने की योजना है और विश्वास है कि यह हमारे देशों और दुनिया की सुरक्षा के लिए फायदेमंद होगा।" उन्होंने पहले दोहराया था कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत नहीं करेंगे। उधर, पश्चिम ने शुक्रवार को युद्धविराम के लिए चीन के प्रस्ताव पर संदेह के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त की। नाटो ने कहा कि बीजिंग की मध्यस्थता प्रस्ताव अधिक विश्वसनीय नहीं है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप