चीन क्यों कलेक्ट कर रहा तिब्बत के लोगों का DNA? ड्रैगन की साजिश में शामिल US कंपनी; विरोध शुरू

चीनी सरकार पश्चिमी देशों के प्रमुख उद्योग भागीदारों की मदद से दुनिया का सबसे बड़ा पुलिस संचालित डीएनए डेटाबेस बना रही है। ऐसी ही एक पार्टनर है मैसाचुसेट्स की कंपनी थर्मो फिशर साइंटिफिक है।
वाशिंगटन। चीन बड़े पैमाने पर तिब्बत के लोगों का डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड (DNA) कलेक्ट कर रहा है। चीन की इस साजिश में एक अमेरिकी कंपनी का हाथ बताया जा रहा है। इसको लेकर अमेरिका की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। तिब्बती छात्रों ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) कैलिफोर्निया के दो काउंटी में एक अमेरिकी कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि यह अमेरिकी कंपनी तिब्बत में पुलिस को बड़े पैमाने पर निगरानी और मानवाधिकारों के हनन को सक्षम करने के लिए डीएनए किट बेच रही है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
"हैंड्स ऑफ तिब्बती डीएनए" बैनर के तहत, छात्रों ने कॉन्ट्रा कोस्टा और अल्मेडा काउंटी में थर्मो फिशर साइंटिफिक इंक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अमेरिकी कंपनी के उत्पादों के जरिए चीनी सरकार तिब्बती लोगों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है।
रिपोर्टों के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब चीनी सरकार के दमनकारी कृत्यों में इस कंपनी का हाथ होने की बात सामने आई है। इससे पहले इसी कंपनी की DNA किट का इस्तेमाल चीनी पुलिस ने झिंजियांग में किया था। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, झिंजियांग में उइगर मुस्लिम का डीएनए कलेक्ट करने के लिए चीन ने थर्मो फिशर कंपनी की किट का इस्तेमाल किया था जिसके लिए कंपनी की खूब आलोचना की गई थी।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
5 सितंबर 2022 को, ह्यूमन राइट्स वॉच ने 'चीन: तिब्बत में मास डीएनए केलेक्शन' टाइटल से एक रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में कहा गया है कि तिब्बत में पांच साल से कम उम्र के बच्चों तक को डीएनए कलेक्शन कैंपेन में शामिल किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा करना मौलिक रूप से स्वतंत्र और सूचित सहमति के बुनियादी मानदंडों का उल्लंघन है।
टोरंटो विश्वविद्यालय की द सिटिजन लैब द्वारा उसी महीने प्रकाशित एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, चीनी अधिकारियों ने 2016 के बाद से तिब्बत के क्षेत्रों में लगभग 9,19,282 और 1,206,962 डीएनए नमूने एकत्र किए होंगे। चीन सरकार तिब्बत को स्वायत्त क्षेत्र बताता है। रिपोर्ट में पाया गया कि चीनी अधिकारियों ने तिब्बतियों से "पिन-प्रिक ब्लड सैंपल" लेने के लिए खेतों, मठों, आवासीय पड़ोस, व्यवसायों और यहां तक कि स्कूलों का भी दौरा किया।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
चीनी सरकार पश्चिमी देशों के प्रमुख उद्योग भागीदारों की मदद से दुनिया का सबसे बड़ा पुलिस संचालित डीएनए डेटाबेस बना रही है। ऐसी ही एक पार्टनर है मैसाचुसेट्स की कंपनी थर्मो फिशर साइंटिफिक है। थर्मो फिशर तिब्बत में डीएनए प्रोफाइलिंग तकनीक की प्रमुख आपूर्तिकर्ता है। दिसंबर 2022 में चीन और तिब्बतियों पर कांग्रेस के कार्यकारी आयोग (सीईसीसी) के आयुक्तों ने अमेरिकी कंपनी (थर्मो फिशर साइंटिफिक) से तिब्बत में चीन द्वारा डीएनए के बड़े पैमाने पर कलेक्शन से संबंधित सप्लाई चेन और तिब्बत में मानवाधिकारों के उल्लंघन में इसके उत्पादों की भागीदारी के बारे में जवाब मांगा था।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप