सम्मान क्यों होने लगा चीन के लोगों का? तालियां बजाकर लोगों ने किया स्वागत, जान‍िए कहां का मामला

 
china

Istanbul Grand Bazaar shopkeepers warmly applauded Chinese rescue team: तुर्की में विनाशकारी भूकंप ने सारे भेद मिटा दिए। गुस्सा दूर कर दिया। चीन की रेस्क्यू टीम अपना बचाव कार्य पूरा कर जब घर लौट रही थी तो वह इस्तांबुल के ग्रैंड बाजार गई। जहां दुकानदारों और नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली। दुनिया के कई देशों में चीन को लेकर अलग-अलग धारणा है। बहुत से मुल्क हैं जहां लोग चीन की सरकार को पसंद नहीं करते। उसे शक की निगाह से देखते हैं। पर इस बार जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें लोग चीन के लोगों के लिए तालियां बजाते नजर आ रहे हैं। उनका सम्मान करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

ट्विटर पर यह वीडियो @yirmiucderece एकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन लिखा है, चीन की रेस्क्यू टीम जब भूकंप प्रभाव‍ित इलाकों में काम खत्म कर अपने देश लौट रही थी तो इस्तांबुल में उनका जोरदार स्वागत किया गया। वहां ग्रैंड मार्केट पहुंचने पर दुकानदारों और स्थानीय नागर‍िकों ने उनकी जमकर सराहना की। उनके सम्मान में ताल‍ियां बजाईं। वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि कैसे व्यापारी अपनी दुकानें छोड़कर बाहर निकल आए हैं और तालियां बजा रहे हैं। मिनटों तक इन लोगों ने क्लैपिंग की। चीन के बचाव दल ने भी आभार जताया। बता दें कि इस्तांबुल तुर्की की राजधानी है। यहां भूकंप की वजह से हजारों लोगों की मौत हुई है और हजारों घर मलबे के ढेर में तब्दील हो गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

7.5 लाख से ज्यादा बार देखा गया
करीब 20 सेकेंड के इस वीडियो को 7.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लगभग 35 हजार लोगों ने इसे लाइक और दो हजार से ज्यादा लोगों ने रीट्वीट किया है। ट्विटर यूजर भी उनके लिए खुशी जता रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने प्यार भरा इमोजी शेयर करते हुए लिखा, हमने आज साथ में डिनर किया और उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि हम उन्हें बहुत प्यार करते हैं। एक अन्य ने जवाब दिया, लोग ऐसी स्थिति में लोगों को समझते हैं, है ना? सारे भेद कैसे मिट गए, मौत के सामने हम सब सिर्फ इंसान हैं। धन्यवाद, मुझे आशा है कि वे अपने प्रियजनों के साथ हमेशा अच्छे रहें।


यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

हजारों लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए
तुर्की में आए इस विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या 38 हजार के करीब पहुंच गई है। हजारों लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। 100 से ज्यादा देशों की रेस्क्यू टीमें उन्हें बचाने के लिए दिन रात एक कर रही हैं। इसके बावजूद इंसानों को बचाना मुश्किल हो रहा है। इसी बीच कई सुखद कहानियां भी आ रही हैं। गुरुवार को बचाव दल ने 248 घंटों बाद 17 साल की एक लड़की को मलबे से जिंदा बाहर निकाला।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web