गोलीबारी से US दहला; कैलिफोर्निया में बिशप की गोली मारकर हत्या, टेक्सास में 3 लड़कियों की फायरिंग में मौत

लॉस एंजिलिस काउंटी शेरिफ विभाग के अनुसार, बिशप डेविड कोनेल की हत्या के मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि फायरिंग में बिशप को निशाना बनाया गया था या नहीं।
वाशिंगटन। अमेरिका के शहर एक बार फिर गोलीबारी की घटनाओं से दहल उठे हैं। दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक रोमन कैथोलिक बिशप की शनिवार को गिरजाघर से कुछ दूर गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लॉस एंजिलिस काउंटी शेरिफ विभाग के अनुसार, बिशप डेविड कोनेल की हत्या के मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि फायरिंग में बिशप को निशाना बनाया गया था या नहीं। बिशप की हत्या से लॉस एंजिलिस के लोग स्तब्ध हैं।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
वहीं, यूएस के टेक्सास में गर्भवती समेत तीन किशोरियों को एक व्यक्ति ने गोली मार दी और बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार की रात साढ़े दस बजे ह्यूस्टन उपनगर गैलिना पार्क में बंदूकधारी की दोस्त के घर पर हुई। हैरिस काउंटी शेरिफ एड गोंजालेज के अनुसार, इस घटना में मारी गई लड़कियों की उम्र 19, 14 और 13 है।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
38 वर्षीय ने 12 साल की लड़की पर किया हमला
गोंजालेज ने कहा कि 38 वर्षीय व्यक्ति ने फिर 12 वर्षीय पर लड़की पर हमला किया और इसके बाद वह एक वर्षीय बच्ची को लेकर भाग गई। गैलेना पार्क पुलिस के एक बयान के अनुसार, दोनों लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले अलबामा की सीमा से सटे जॉर्जिया शहर के एक गैस स्टेशन पर हुई गोलीबारी में 9 लोग घायल हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि कोलंबस पुलिस के अधिकारियों ने शुक्रवार रात 10 बजे जवाबी कार्रवाई शुरू की। उन्होंने बताया कि घायल लोगों की उम्र 5 से 17 वर्ष के बीच है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
मिसिसिपी में गोलीबारी, 6 लोगों को उतारा मौत के घाट
हाल ही में मिसिसिपी के टेट काउंटी इलाके में 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया था। अमेरिका के राज्य टेनेसी के मिसिसिपी डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी के प्रवक्ता बेली मार्टिन ने मीडिया को टेट काउंटी के अर्काबुटला में 6 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। गवर्नर टेट रीव्स की तरफ से एक बयान में कहा गया कि उन्हें गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई थी और एक संदिग्ध पुरुष को हिरासत में भी ले लिया गया था।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप