US Russia Ukraine: क्‍या जो बाइडेन दुनिया से छिपा रहे हैं सच, यूक्रेन नहीं अमेरिका लड़ रहा है रूस से जंग, यह बात विशेषज्ञ क्‍यों कह रहे?

 
Russia ukren war

रूस और यूक्रेन की जंग (Russia Ukraine War) के बीच ही अब अमेरिका (US) की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो (Emmanuel Macron) ने पिछले दिनों जो कुछ कहा है उसके बाद विशेषज्ञों ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

 

वॉशिंगटन। पिछले दिनों अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने 21 साल के जैक टेक्‍सीरा को गिरफ्तार किया है। टेक्‍सीरा पर आरोप हैं कि उनकी वजह से ही पेंटागन लीक जैसी घटना हुई है जिसके बाद अमेरिका के रिश्‍ते दोस्‍तों के साथ भी खराब हो गए हैं। पेंटागन लीक में कई ऐसी अहम जानकारियां सामने आई हैं जो चौंकाने वाली हैं। वहीं अमेरिका के रक्षा और राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो यह पूरा मामला इससे जुड़ा नहीं है कि पेंटागन से अहम दस्‍तावेज लीक कैसे हो गए या किसने कर दिए। बल्कि सवाल दस्‍तावेजों में जो जानकारियां हैं, उस पर होना चाहिए। उनका कहना है कि इन डॉक्‍यूमेंट्स में रूस और यूक्रेन के युद्ध से जुड़ी कई ऐसी जानकारियां हैं जो राष्‍ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन की अक्षमता और उसकी बेईमानी को दर्शाती हैं।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

यूक्रेन की स्थिति कमजोर?
न्यूयॉर्क टाइम्‍स के मुजाबिक इन डॉक्‍यूमेंट्स से साफ पता लगता है कि यूक्रेन किस तरह से एयर डिफेंस में संघर्ष कर रहा है। साथ ही रूस को आक्रामक तरीके से जवाब देने की उसकी योजना भी फेल हो गई है। अखबार के मुताबिक जो जानकारियां सामने आई हैं, उनसे यह पता लगता है कि युद्ध किस दिशा में जा रहा है। कैमरून के जर्नलिस्‍ट साइमन अतेबा जो टुडे न्‍यूज अफ्रीका के लिए व्‍हाइट हाउस के पत्रकार के तौर पर काम करते हैं, उन्‍होंने कई चौंकाने वाली जानकारियां दी हैं। साइमन के मुताबिक बहुत से अमेरिकी यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि यूक्रेन की जंग में बाइडेन प्रशासन की तरफ से जो रकम खर्च की जा रही है, वह क्‍या वाकई उनके हित में है? साइमन की मानें तो बाइडेन प्रशासन ने इस जंग में अमेरिका के ईमानदार करदाताओं की रकम खर्च कर डाली है।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

यूक्रेन के जंग में अमेरिकी सैनिक!
अमेरिकी जनता को यह बताया गया है कि यूक्रेन में कोई भी अमेरिकी सैनिक नहीं है। जबकि इन लीक से यह पता लगता है कि यूक्रेन में अमेरिकी सेनाएं तैनात हैं। इस सच की पुष्टि पिछले दिनों जॉन कीर्बी ने भी फॉक्‍स न्‍यूज से कर दी है। इन डॉक्‍यूमेंट्स से यह बात भी सामने आई कि यूक्रेन की सेना बड़ी मुश्किल में हैं। डॉक्‍यूमेंट्स से पता लगा है कि जहां रूस के 16 से 17500 सैनिकों की मौत हुई है तो वहीं यूक्रेन की तरफ मौत का आंकड़ा 71,000 है। कई विशेषज्ञ मानते हैं कि रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन का यह कहना कि यूक्रेन इस जंग को जीत रहा है, सच नहीं हैं। अब बाइडेन प्रशासन इस लीक को कवर करने में लग गया है। इन विशेषज्ञों का कहना है कि यूक्रेन की आड़ में दरअसल अब अमेरिका ही रूस से जंग लड़ने में लगा है।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

जैक टेक्‍सीरा की वजह से पता लगा सच
जैक टेक्‍सीरा को पिछले दिनों उनके घर नॉर्थ डाइटन मैसाच्‍युसेट्स से गिरफ्तार किया गया है। कहा जा रहा हे कि जो डॉक्‍यूमेंट्स उन्‍होंने एक ऑनलाइन ग्रुप पर शेयर‍ किए वो टि्वटर और टेलीग्राम तक पर लोगों के बीच पहुंच गए। इन डॉक्‍यूमेंट्स में रूस-यूक्रेन युद्ध के साथ ही साथ अमेरिका के उन साथियों के बारे में जानकारियां थीं जो उसके लिए दुश्‍मनों की जासूसी करते हैं। जैक टेक्‍सीरा, मैसाच्‍युसेट्स के एयर नेशनल गार्ड में एक एयरमैन के तौर पर केप गॉड में ऑटिस एयर नेशनल गार्ड बेस पर तैनात थे। माना जा रहा है कि उन्‍हें अब कड़ी सजा मिलेगी। कोर्ट मार्शल के अलावा उन्‍हें कई साल जेल में रहना पड़ सकता है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web