अमेरिका: गोली मारकर जज की पत्नी की हत्या, वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तो रह गई भौचक

जज का अपनी पत्नी शेरिल से 3 अगस्त को विवाद हुआ था। उसी रात उसने पत्नी की हत्या कर दी थी।
नई दिल्ली। अमेरिका में एक जज ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद FBI (फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) की टीम मौके पर पहुंची तो हैरत नें रह गई। जज के घर से उसे हथियारों का जखीरा मिला। जज के घर 47 हथियारों के साथ गोलियों के 26 सौ राउंड बरामद किए गए। फिलहाल कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। जज ने अभी तक अपना अपराध कबूल नहीं किया है।
विज्ञापन: "जयपुर में JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स आगरा रोड, मैन हाईवे पर उपलब्ध, कॉल 9314188188
अमेरिकन पुलिस के मुताबिक कैलिफोर्निया के जज जेफरी फर्रग्गूशन का एक रेस्तरां में पत्नी से विवाद हो गया था। उसके बाद वो घर पहुंचे तो झगड़ा फिर से होने लगा। 72 वर्षीय जज ने पत्नी की तरफ उंगलियों को बंदूक के स्टाइल में किया और धमकी दी। पत्नी ने उसे चुनौती दी कि वो उंगलियों से क्यों धमका रहा है। हिम्मत है तो असली बंदूक चलाकर दिखाए।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
जज ने अपने शरीर में बंधी पिस्तौल निकाली और आनन फानन में पत्नी पर गोली दाग दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो जज शराब के नशे में था। जेफरी फर्रग्गूशन आरेंज काउंटी सुपीरियर कोर्ट में बैठता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि जज ने पत्नी की छाती में गोली मारी थी। उसके बाद उसने अपने एक कलीग को मैसेज करके कहा कि कल वो नहीं होगा। कल वो हिरासत में होगा।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
तीन अगस्त की रात को अंजाम दी थी वारदात
FBI के मुताबिक जज का अपनी पत्नी शेरिल से 3 अगस्त को विवाद हुआ था। उसी रात उसने पत्नी की हत्या कर दी थी। फिलहाल उसके खिलाफ लास एंजेल्स की कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। खास बात है कि गोली मारने के बाद जज ने ही 911 को कॉल किया और कहा कि उसकी पत्नी को गोली मार दी गई है। उसके बाद उसने अपनी कोर्ट के क्लर्क को मैसेज भेजा कि मैंने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। अब मैं हिरासत में रहूंगा। आखिर में उसने लिखा- आई एम सॉरी। जेफरी फर्रग्गूशन 2015 में जज बने थे। उनके वकील का कहना है कि ये अनजाने में हुआ एक हादसा था।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप