US Firing: फ्लोरिडा में दो बार फायरिंग, 9 साल की बच्ची और घटना की रिपोर्टिंग करने गए पत्रकार की मौत, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। अमेरिका के फ्लोरिडा में गोलीबारी की दो घटनाएं हुईं। इनमें कुल 3 लोग मारे गए। हैरानी की बात ये रही कि ये दोनों घटनाएं एक दूसरे से कनेक्टेड थीं। दरअसल, गुरुवार सुबह एक हमलावर 20 साल की युवती को गोली मारकर फरार हो गया। इस घटना को कवर करने दो पत्रकार पहुंचे। इसी बीच हमलावर दोबारा आया और उसने पत्रकारों समेत एक मां बेटी पर गोली चला दी। हमले में एक पत्रकार और 9 साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
घटना सुबह फ्लोरिडा के ऑरेंज काउंटी में हुई। पुलिस ने बताया कि 19 साल के आरोपी कीथ ने हमला क्यों किया, इसकी वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। ऑफिसर जॉन ने कहा, हम नहीं जानते की आरोपी घटनास्थल पर वापस क्यों आया। क्या वो मारे गए पत्रकार को जानता था या नहीं। इन सभी सवालों के जवाब ढूंढे जा रहे हैं। मामले की जांच के बाद ही हमले की वजह पता चल पाएगी।
यह खबर भी पढ़ें: Video: शख्स मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालकर दिखा रहा था दिलेरी, तभी हुआ कुछ ऐसा कि...
पुलिस ऑफिसर जॉन मीना ने कहा, 19 साल के आरोपी कीथ मेल्विन मूस ने एक 20 साल की युवती की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद वो फरार हो गया। जैसे ही घटना की जानकारी मिली हम मौके पर पहुंचे। लोकल मीडिया स्पेक्ट्रम न्यूज 13 के दो पत्रकार भी रिपोर्टिंग के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। तभी आरोपी दोबारा क्राइम सीन पर आया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
यह खबर भी पढ़ें: खुदाई में जमीन के अंदर से निकले 20 घर, गड़ा मिला एक हजार साल पुराना खजाना, जिसने भी देखा...
पुलिस ऑफिसर जॉन ने कहा, उसने दोनों पत्रकारों पर गोली चलाई। इसके बाद पास के एक घर में मौजूद मां बेटी को भी गोली मार दी। हमले में एक पत्रकार और 9 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे पत्रकार और बच्ची की मां को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस पूरी घटना में 3 लोगों की मौत हुई। 2 लोग घायल हुए। हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप