Ukraine War: बोरिस जॉनसन का दावा, पुतिन ने उन्हें धमकाया था, रूस ने आरोपों को बताया झूठ
तब पुतिन ने धमकी देते हुए कहा था, बोरिस मैं तुम्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता हूं, लेकिन मिसाइल अटैक से ऐसा करने में सिर्फ एक मिनट लगेगा।

नई दिल्ली। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने दावा किया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। बोरिस ने BBC की एक डॉक्यूमेंट्री में बताया, 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर हमले से पहले मेरी पुतिन के साथ फोन पर बात हुई थी।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
तब पुतिन ने धमकी देते हुए कहा था, बोरिस मैं तुम्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता हूं, लेकिन मिसाइल अटैक से ऐसा करने में सिर्फ एक मिनट लगेगा। उस समय पर बोरिस ब्रिटेन के प्रधानमंत्री थे। अब रूस ने बोरिस के इन दावों को झूठ बताया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा, मिस्टर जॉनसन ने जो कहा, वो सही नहीं है। ये साफ झूठ है। आपको मिस्टर जॉनसन से पूछना चाहिए कि उन्होंने झूठ क्यों बोला। यह भी हो सकता है कि उन्हें समझ ना आया हो कि राष्ट्रपति पुतिन उनसे किस बारे में बात कर रहे थे।
यह खबर भी पढ़ें: Video: शख्स मगरमच्छ के मुंह में हाथ डालकर दिखा रहा था दिलेरी, तभी हुआ कुछ ऐसा कि...
डॉक्यूमेंट्री में बोरिस जॉनसन ने बताया, यूक्रेन पर हमले से पहले मैंने पुतिन को समझाने की कोशिश की थी। पुतिन से कहा था कि यूक्रेन के नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (NATO) में शामिल होने की कोई संभावना नहीं है। आप ये बात जानते हैं। बोरिस ने पुतिन को चेताया भी था।
यह खबर भी पढ़ें: विधवा बहू की ससुर ने फिर से कराई शादी, बेटी की तरह कन्यादान भी किया; गिफ्ट में दी कार
जॉनसन ने कहा था, मैंने पुतिन को समझाने के साथ चेताया भी था। मैंने कहा था कि यूक्रेन पर हमले करने से आपका सामना NATO से सीधे तौर पर होगा। इस हमले से आप NATO से दूरी नहीं बना पाएंगे। BBC की ये डॉक्यूमेंट्री आज ब्रॉडकास्ट होगी। डॉक्यूमेंट्री में जॉनसन ने कहा, पुतिन मेरी बातों को गंभीरता से नहीं सुन रहे थे। मुझे लगता है कि पुतिन बहुत ही आराम से बात कर रहे थे, लेकिन वो कुछ समझने तैयार नहीं थे। ऐसा लग रहा था कि वो सिर्फ मेरी कोशिशों और मेरी बातों टाल रहे थे या घुमाने की कोशिश कर रहे थे।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप