यूक्रेन युद्ध के बीच भ्रष्टाचार से भी जूझ रहा है, अब रक्षा मंत्री को हटाने की तैयारी

यूक्रेन रूस के आक्रमण को तो झेल ही रहा है साथ ही अपने ही घर में भ्रष्टाचार भी झेल रहा है। इन दिनों यूक्रेन में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की गई है। रक्षा मंत्री को हटाया भी जा सकता है।
कीव। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को एक साल होने को है। इस बीच हजारों लोग मारे गए हैं और लाखों परिवार संकट में फंस गए हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने देश छोड़ दिया है। यूक्रेन केवल रूस का ही सामना नहीं कर रहा है बल्कि अपने ही घर में वह भ्रष्टाचार की बड़ी समस्या से भी जूझ रहा है। पिछले कुछ ही हफ्तों में यूक्रेन की एजेंसियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इसी कड़ी में पूर्व गृह मंत्री के घर पर छापा भी मारा गया। इसके अलावा कई सरकारी अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
यूक्रेन के मौजूदा रक्षा मंत्री पर भी भ्रष्टाचार का आरोप है। ऐसे में जल्द ही उन्हें भी रीप्लेस किया जा सकता है। उनपर आरोप है कि उन्होंने सैनिकों के लिए बहुत ही ज्यादा कीमत पर खाने-पीने की सामग्री खरीदी। वहीं अणेरिका, यूरोपीय यूनियन और NATO ने रूस के खिलाफ यूक्रेन का साथ देने का वादा किया है। वहीं पश्चिमी देशों के कई अधिकारियों ने यूक्रेन में भ्रष्टाचार की ओर इशारा किया है और पूछा है कि क्या दूसरे देशों से मिलने वाली मदद का वह सही इस्तेमाल कर पाएगा।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को भी इस बारे में पता है। जनवरी में एक संबोधन के दौरान उन्होंने कहा था, मैं साफ कर देना चाहता हूं, जो पहले से चलता आया है , अब नहीं चल पाएगा। नाटो और अमेरिका भी यूक्रेन में भ्रष्टाचार की समस्या से परेशान है। यूक्रेन को इस बात का डर है कि कहीं भ्रष्टाचार की वजह से अमेरिका और पश्चिमी देशों से मिलने वाली मदद रुक ना जाए। अमेरिका ने 2022 में यूक्रेन को 48 अरब डॉलर की मदद दी है। वहीं अमेरिका में भी विपक्ष बाइडन प्रशासन पर इस मदद को लेकर आक्रमण कर रहा है। उनका कहना है कि अमेरिकियों की मेहनत की कमाई को यूं ही उड़ाया जा र हा है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
अब यूक्रेन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की है। इंटरनेशल इंडेक्स में 180 देशों में भ्रष्टाचार के मामले में यूक्रेन का 116वां स्थान है। पिछले आठ सालों में यूक्रेन ने इस मामले में सुधार किया है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप