Time Traveller: 2671 से लौटे शख्स का चौंकाने वाला दावा, खुशखबरी मिलेगी छह महीने में, जान खुशी से झूम उठेंगे आप

 
time travle

नई दिल्ली। Time Traveller Claim: दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो खुद के टाइम ट्रैवलर होने का दावा करते हैं। अब इन दिनों टाइम ट्रैवल यानी समय यात्रा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। कई ऐसी हॉलीवुड फिल्म बनी हैं जिनमें बेहद अनोखे अंदाज में समय यात्रा को दिखाया गया है। हालांकि सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सच में कोई समय यात्रा कर सकता है?

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

क्या भविष्य में समय यात्रा के लिए कोई टाइम मशीन बनाई जा सकती है? वैज्ञानिकों को काफी लंबे से समय यात्रा की अवधारणा रोमांचित करती आ रही है। मशहूर वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने सन 1905 में एक सिद्धांत दिया था, जिसका नाम सापेक्षतावाद है, जिसमें उन्होंने बताया था कि ब्रह्मांड में टाइम और स्पेस चादर के रूप में एक-दूसरे से जुड़े हैं। 

अल्बर्ट आइंस्टीन के सिद्धांत के मुताबिक, गुरुत्वाकर्षण बल के प्रभाव की वजह से यह चादर नीचे की तरफ मुड़ती है जिससे रेखा में बदलाव नजर आता है। वर्तमान समय के वैज्ञानिकों ने इसी सिद्धांत के आधार पर समय यात्रा करने के कई तरीकों की खोज की है, जिनका इस्तेमाल करके समय यात्रा की जा सकती है। 

अब इस बीच एक टाइम ट्रैवेलर ने चौंकाने वाला दावा किया है। उसका कहना है कि भविष्य की यात्रा कर लौटा है और 647 साल आगे की दुनिया देखा है। उसका कहना है कि छह महीने के भीतर इंसान को खुशखबरी मिलेगी, जिसका सदियों से इंसान इंतजार कर रहा है। 

यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला

कब मिलेगी खुशखबरी
स्वघोषित टाइम ट्रैवेलर इनो एलेरिक का सोशल मीडिया पर @theradianttimetraveller नाम से अकाउंट है। उसने अपने अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उसने दावा किया है कि वह 2671 से लौटकर वापस आया है। 
 
उसका कहना है कि 13 जनवरी 2024 को वैज्ञानिक एक अमरता का क्रिस्टल ढूंढ लेंगे। इसको जो भी छुएगा, वो अमर हो जाएगा। हालांकि इसको छूने के बाद सारी भावनाएं धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी। इसके साथ ही आप देखेंगे ब्रह्मांड में कुछ भी खत्म नहीं होता। उसने क्रिस्टल की तस्वीर भी शेयर की है। टाइम ट्रैवेलर के दावे को कई लोगों ने खारिज कर दिया है, लेकिन कुछ मानने वाले लोगों का कहना है कि इंसान अमर नहीं हो सकते। 

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

तारीखों के साथ की है भविष्यवाणी
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि स्वघोषित टाइम ट्रैवेलर तारीखों के भविष्य में घटने वाली घटनाओं के बारे में बताया है। उसका कहना है कि 2 अप्रैल 2024  एक 9.8 मैग्नीट्यूड भूकंप आएगा जिसके बाद 750 फीट ऊंची सुनामी उठेगी।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

उसने कहा कि इस भूकंप से कैलीफोर्निया कोस्टलाइन का बड़ा हिस्सा तबाह हो जाएगा। इसके साथ ही उसने कहा है कि 22 मई 2024 को एक लिक्विड बनाया जाएगा। इसको छूने पर इसमें पड़ने वाली प्रतिछाया में जान आ जाएगी। वैज्ञानिक ज्यादा टेस्ट करने के लिए एक झील बनाएंगे जिसे द ग्रेट मिरर लेक कहा जाएगा। 

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web