दुनिया में फैल रहा यह वायरस है कोरोना से भी खतरनाक, कई देशों ने जारी की अडवाइजरी

पूर्वी अफ्रीका के कई देशों में इस समय मारबर्ग वायरस फैल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वायरस काफी खतरनाक है। कई देशों ने अपने नागरिकों को वहां ना जाने की सलाह दी है।
अबू धाबी। अभी कोरोना का कहर खत्म नहीं हुआ है कि एक और जानलेवा वायरस फैलने लगा है। इस वायरस का नाम है मारबर्ग। यूएई ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना किसी जरूरी काम के तंजानिया और इक्वेटोरियल गुएना की यात्रा ना करें। यूएई ने कहा है कि इस वायरस से बनने वाली स्थितियों पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल तंजानिया जाना सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
कितना खतरनाक है वायरस
इसी तरह की अडवाइजरी सऊदी अरब में भी जारी की गई है। डब्लूएचओ ने भी कहा था कि इस वायरस की वजह से जितनी मौतों की जानकारी संबंधित देश की सरकार दे रही है, वास्तविक संख्या उसकी दोगुनी है। बताया जाता है कि यह वायरस तेजी से फैलता है और यह इबोला वायरस की तरह है। वहीं वैज्ञानिकों का दावा यह भी है कि जो लोग इससे संक्रमति होते हैं, उनमें से 90 फीसदी की जान चली जाती है।
अब तक इस वायरस से दुनियाभर में 34 लोगों की जान जा चुकी है। मध्यवर्ती गिनी और तंजानिया ने इसके फैसले की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसके अलावा बुरुंडी में भी इस वायरस के मामले सामने आए हैं। बता दें कि बुरुंडी जैसे देशों की चिकित्सा व्यवस्था बहुत लचर है। दुनिया के सबसे गरीब देशों में इसकी गिनती होती है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
क्या हैं इसके लक्षण
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वायरस से संक्रमित लोगों में ब्लीडिंग शुरू हो जाती है.। यह वायरस शरीर के सभी अंगों पर प्रभाव डालता है। लिवर समेत सभी अंग काम करना बंद करने लगते हैं। इसके अलावा मरीज का वजन तेजी से गिरने लगता है। बताया जाता है कि यह वायरस फ्रूट बैट्स से फाला है। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने भी इस वायरस को लेकर सावधान किया है। अमेरिका ने भी अपने नागरिकों को सावधान किया है। इसके अलावा कुवैत और ओमान ने भी नागरिकों को अडवाइजरी जारी की है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप