ये शख्स दुनिया के सभी 193 मुल्कों में चुका है घूम, अब बनाया खुद का देश, जानिए कितना आया खर्च

 
Republic of Slowjamastan

कभी रेडियो डीजे रहे रैंडी विलियम्स को दुनिया की सैर करने का ऐसा शौक हुआ कि उन्होंने सभी 193 मुल्कों का दौरा कर लिया। इससे भी मन नहीं भरा तो अमेरिका में जमीन खरीदकर खुद का देश बना लिया। आइए जानते हैं इनकी कहानी।

 

नई दिल्ली। हममें से हर कोई दुनिया की सैर करना चाहता है, लेकिन अक्सर पैसा और समय आड़े आ जाता है। किसी के पास समय है तो पैसा नहीं, और पैसा है तो समय नहीं। मध्यम वर्ग के लोग तो इसका सपना देखते ही रह जाते हैं। मगर कुछ लोग अपने सपनों को लेकर इतने संजीदा होते हैं कि हर हाल में उसे पूरा करके ही मानते हैं। इन्हीं में से एक हैं रैंडी विलियम्स। रैंडी दुनिया के सभी 193 मुल्कों में घूम चुके हैं। इसके बाद भी मन नहीं भरा तो खुद का ही देश बना लिया। कैलिफोर्निया के रेगिस्तान में उन्होंने 11.07 एकड़ जमीन खरीदी और उसे अपना देश घोषित कर दिया। खुद सुल्तान बन बैठे।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

कभी सैन डिएगो के रेडियो डीजे रहे रैंडी विलियम्स ने अपने देश का नाम रिपब्लिक ऑफ स्लोजमास्तान रखा है। जहां सिर्फ उनका शासन चलता है। उन्हीं के बनाए नियम कायदों को लोग मानते हैं। इस देश का खुद का पासपोर्ट, करेंसी और नेशनल एंथम भी है। रैंडी ने करेंसी का नाम है the duble रखा है। किसी अन्य देश की तरह इस मुल्क के निवासियों के लिए भी नियम हैं। क्रॉक्स पहनना, स्ट्रिंग पनीर को अलग करने के बजाय उसे काटकर खाना और ‘मम्बल रैप’ संगीत बजाना यहां गैरकानूनी है। निवासियों को बाएं लेन में ड्राइव करने की अनुमति नहीं है जब तक कि वास्तव में कोई अन्य कार पास न हो।

यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला

4500 से ज्यादा लोगों ने किया नागर‍िकता के लिए आवेदन
रैंडी ने फॉक्स 5 को बताया, मैंने दुनिया में कई आश्चर्यजनक जगहें देखी हैं, जहां बहुत से लोगों को जाने का मौका नहीं मिलता। इसके बाद मेरे मन में अपना देश बनाने का विचार आया। रिपब्लिक ऑफ स्लोजमास्तान को अमेरिका ने आध‍िकार‍िक तौर पर मान्यता नहीं दी है, लेकिन विलियम्स के स्लोजमास्तान पासपोर्ट पर 16 देश मुहर लगा चुके हैं। अभी यहां 500 लोग रहे हैं और रैंडी का दावा है कि 4500 से ज्यादा लोगों ने यहां की नागर‍िकता के लिए आवेदन किया है। यह कोई संप्रभु राष्ट्र नहीं है, इसे संयुक्त राष्ट्र का प्रमाण भी नहीं मिला है, बल्क‍ि एक माइक्रोनेशन है। दुनियाभर में ऐसे मुल्कों की संख्या 70 के आसपास है। जहां एक शख्स का शासन चलता है।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

करीब 15 लाख रुपये में खरीदा
रैंडी अप्रैल 2021 में अमेरिका के ही नेवादा में बसे एक और माइक्रोनेशन रिपब्लिक ऑफ मोलोसिया (Republic of Molossia)में घूमने गए थे। इसके बाद उन्होंने ने भी खुद का देश बनाने फैसला किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्तूबर 2021 रैंडी ने इस जमीन को 19,000 डॉलर यानी करीब 15 लाख रुपये में खरीदा। इसके बाद रेड‍ियो पर इसके स्वतंत्र मुल्क होने का ऐलान किया। इस देश की अपनी संसद, राष्ट्रीय पशु और राष्ट्रीय गान भी है। इसकी मुद्रा डबल जो रूस की मुद्रा रूबल का ही एक रूप लगती है।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

किंग की तानाशाही चलती यहां
सुल्तान से जब पूछा गया कि यहां सरकार का स्ट्रक्चर क्या है? उन्होंने सीधा जवाब दिया-तानाशाही। कभी कभार लोकतंत्र भी। उन्होंने कहा, हम कुछ दिनों के लिए गणतंत्र नजर आते हैं और बाकी दिन हमारे पास सत्ता रहती है और हमारे ही फैसले लागू होते हैं। आप इसे तानाशाही कह सकते हैं। मैं महान नेता हूं जो नियम बनाता है, हालांकि कभी-कभी… हम उन मुद्दों पर समुदाय को बोलने देते हैं जो स्लोजामस्तानी के लिए महत्वपूर्ण हैं। रैंडी ने कहा कि हमारे पास छह महाद्वीपों के नागरिक हैं और हम गर्व से सब मिलकर साथ रहते हैं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web