दुनिया की सबसे शांत जगह ये है, पर ज्यादा देर नहीं ठहर पाता कोई!

 
sound prof

Quietest place on the planet: दुनिया में एक कमरा ऐसा है, जहां आकर कोई भी शख्स अपनी सांस की आवाज सुन सकता है, ब्लड फ्लो को महसूस कर सकता है। ऐसा दावा है कि इस कमरे के वातावरण की वजह से कोई भी 1 घंटे से ज्यादा यहां नहीं रुक पाता है।

 

नई दिल्ली। क्या आप दुनिया की सबसे अधिक शांति वाली जगह के बारे में जानते हैं? यह जगह इतनी शांत है कि कोई भी आदमी यहां ज्यादा देर तक नहीं रुक पाता है। इस जगह पर जाने के बाद व्यक्ति को खुद के शरीर से उत्पन्न होने वाली कई तरह की आवाजें सुनाई देने लगती हैं। असल में यह एक कमरा है जिसे माइक्रोसॉफ्ट ने 2015 में तैयार किया था। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

यह कमरा वाशिंगटन के रेडमंड में मौजूद है जो माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का Anechoic chamber है। Anechoic का मतलब होता है, जहां किसी भी तरह की प्रतिध्वनि या गूंज नहीं होती है।

सरल भाषा में समझे तो इस चैंबरनुमा कमरे को इस तरह तैयार किया गया है कि इसके अंदर किसी भी तरह की आवाज या इलैक्ट्रोमैग्नेटिक तरंग नहीं आ सकती है। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, आज तक कोई भी व्यक्ति एक घंटे से ज्यादा देर इस कमरे में नहीं रुक सका है। 

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस कमरे में जो लोग रुके, उनको खुद की हृदयगति सुनाई देने लगी, वहीं कुछ लोगों को ब्लड फ्लो और अपनी हड्डियों के चटकने की आवाज भी स्पष्ट सुनाई दे रही थी।

दरअसल, इस कमरे में आते ही व्यक्ति को बाहर से आने वाला शोरशराबा सुनाई नहीं देता है। इसी कारण लोग अपने शरीर में उत्पन्न होने वाली कई आवाजें सुन सकते हैं। इस कमरे में यदि कोई व्यक्ति अपनी गर्दन घुमाता है तब भी वह इस आवाज को भी महसूस कर सकता है। वहीं, शख्स अपनी सांस की आवाज तक सुन सकता है।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

कुछ इस अंदाज में बना है यह कमरा! 
यह कमरा कंक्रीट और स्टील के 6 लेयर्स से बना है। वहीं यह कमरा पास की बिल्डिंग के वातावरण से पूरी तरह अलग है। वहीं इस कमरे में स्प्रिंग्स भी मौजूद है। 

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web