शख्स ने दुनिया घूमने के लिए 17 लाख में क्रूज बुक किया, बिना सामान जहाज ने बीच रास्ते में उतारा

दुनिया घूमने के लिए क्रूज में सवार एक शख्स उस वक्त ठगा रह गया, जब 17 लाख रुपए खर्च करने के बावजूद जहाज ने बीच रास्ते में उतार दिया। अब वह अपने सामान का इंतजार कर रहा है।
फिलिपींस। दुनिया घूमने के लिए क्रूज में सवार एक शख्स उस वक्त ठगा रह गया, जब 17 लाख रुपए खर्च करने के बावजूद जहाज ने बीच रास्ते में उतार दिया। अब वह अपने सामान का इंतजार कर रहा है। कंपनी का कहना है कि उसे अपने सामान पहुंचाने की लागत भी देनी होगी। बताया जा रहा है कि बीच रास्ते में इस शख्स की तबीयत बिगड़ी और उसे मेडिकल चेकअप के लिए उतरना पड़ा। इधर, वो चेकअप करा रहा था, जहाज रवाना हो गया।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
ब्रिटेन के 72 वर्षीय क्रिस्टोफर चैपल ने इस साल की शुरुआत में दुनिया भर की यात्रा के लिए 17,500 पाउंड (17.83 लाख रुपये) खर्च किए थे। लेकिन यात्रा के आधे रास्ते में, उसे मतली आने लगी और उसने खुद की जांच करवाने के लिए जहाज के डॉक्टर से मुलाकात की। डॉक्टर ने चैपल को खुद की अच्छी तरह से जांच करवाने की सिफारिश की। यह भी बताया कि बिना चेकअप वो जहाज की यात्रा नहीं कर सकते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
इसलिए, वह चेक-अप के लिए 4 मार्च को फिलीपींस के पलावन द्वीप पर क्रूज जहाज से उतर गया। किस्मत से उसे लो हीटस्ट्रोक आया था। हालांकि, बदकिस्मती ये रही कि चैपल परीक्षण कराता रहा और उधर, जहाज अन्य यात्रियों को लेकर दुनिया के भ्रमण पर निकल गया। के समय तक जहाज रवाना हो गया। चैपल और उनकी भतीजी ने क्रूज आयोजकों और यात्रा बीमाकर्ताओं से संपर्क भी किया, लेकिन, उन्होंने चैपल को जहाज में बैठाने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि उनकी हालत गंभीर है और उनकी जहाज में वापसी मुमकिन नहीं है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
72 वर्षीय चैपल को मनीला जाने के लिए भी अयोग्य माना गया था, इसलिए उन्हें नाव से फिलीपींस की राजधानी की यात्रा करनी पड़ी। आखिरकार उन्हें हवाई मार्ग के जरिए यूके स्थित उनके घर भेज दिया गया। चैपल बीते 7 अप्रैल को अपने घर पहुंचे। अब चैपल जहाज से अपने सामान की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। उधर, कंपनी ने कहा है कि चैपल को अपने सामान की वापसी के लिए भी लागत का खर्च वहन करना होगा।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप