इस मुस्लिम देश की करेंसी है Pakistan से भी कमजोर, खाना खरीदने के लिए लगते हैं बैग भर नोट

 
iran rial

नई दिल्ली। Iran Economic Sanctions: पाकिस्तान (Pakistan) के आर्थिक हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। पाकिस्तानी रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगातार गिर रहा है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान के अलावा उससे लगा हुआ एक ऐसा देश भी है जिसके आर्थिक हालात तो जरूरत से ज्यादा खराब हैं। इस देश की मुद्रा दुनिया में सबसे कमजोर है। यह देश गंभीर आर्थिक संकट (Economic Crisis) से गुजर रहा है। यह देश कोई और नहीं बल्कि ईरान (Iran) है। ईरान की मुद्रा ईरानी रियाल (Iranian Rial) की कीमत अमेरिकी डॉलर (USD) के मुकाबले बहुत कम है। 1 डॉलर के बदले 42,200 ईरानी रियाल मिल जाते हैं। आइए जानते हैं कि और ऐसे कौन से देश हैं जिनकी कीमत डॉलर के मुकाबले हजारों में है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

ईरान की करेंसी है सबसे कमजोर
दुनिया में सबसे कमजोर मुद्रा ईरान की है। ईरानी रियाल की हालत अमेरिकी डॉलर के मुकाबले बेहद खराब है। साल 2022 खत्म होने के साथ ही ईरानी रियाल को सबसे कमजोर माना गया। ईरान के बेहद खराब आर्थिक हालात की वजह मुख्य रूप से अमेरिका की तरफ से लगाई गईं पाबंदियां हैं। इसकी वजह से कई देश ईरान से व्यापार नहीं करते हैं। आर्थिक हालात के अलावा ईरान को सियासी रूप से भी कमजोर माना जाता है।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

इंडोनेशिया के खराब आर्थिक हालात
बता दें कि इंडोनेशिया के आर्थिक हालात भी बहुत खराब हैं। इंडोनेशिया की मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले काफी कमजोर है। 1 अमेरिकी डॉलर में 14,985 इंडोनेशियाई रुपये मिल जाते हैं। थोड़ी राहत की बात है कि पिछले 2 साल में इंडोनेशियाई मुद्रा में थोड़ा सुधार देखने को मिला है, लेकिन यह इतना भी नहीं है कि इंडोनेशिया के आर्थिक हालात को ठीक कर सके।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

वियतनाम की अर्थव्यवस्था है खराब
वियतनाम की करेंसी डोंग के हालात भी बहुत खराब हैं। 23,467 वियतनामी डोंग में सिर्फ एक अमेरिकी डॉलर मिलता है। वियतनाम की मुद्रा भी काफी कमजोर है। वियतनाम की इकोनॉमी लगातार खराब हो रही है। बहुत कोशिशों के बाद भी वियतनाम निवेशकों को आकर्षित नहीं कर पा रहा है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web