जंगल का वो 700 साल का 'बुजुर्ग', फ्रांस के राष्ट्रपति जिसे देखने पहुंच गए

 
old tree

धरती पर कौन सा पेड़ सबसे पुराना है? सितंबर 2022 में दावा किया गया था कि दक्षिण अमेरिकी देश चिली में एक पेड़ 5400 साल पुराना है। हालांकि यहां जो तस्वीर आप देखने जा रहे हैं वह भी काफी पुराना है। इसे देखने के लिए एक यूरोपीय देश के राष्ट्रपति भी पहुंच गए। 

 

नई दिल्ली। आपके गांव में भी शायद कोई पेड़ ऐसा होगा, जो 50-60 साल पुराना हो। जंगल में बरगद, पीपल या पाकड़ 100-150 साल पुराने मिल जाते हैं। गांव के बड़े-बुजुर्ग उस पेड़ को विशेष दर्जा देते हैं। त्योहार पर दीये जलाए जाते हैं। पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। वे प्राणवायु ऑक्सीजन हमें देते हैं। हमारे पुरखे इस बात को भली-भांति जानते थे। क्या आपने 700 साल पुराना पेड़ देखा है? यह पेड़ मध्य अफ्रीकी देश गैबॉन की राजधानी लिबरविले में है। एक दिन पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इसे देखने पहुंचे थे।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

मिनिस्टर के साथ जंगल की सैर
2 मार्च को गैबॉन के पर्यावरण मंत्री ली वाइट के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इस पेड़ को करीब से देखने जंगल में गए थे। वाइट का जन्म यूके में हुआ था। मैक्रों ने जंगल में काफी वक्त बिताया और गैबॉन के मिनिस्टर से पेड़ के बारे में जानकारी बड़े ध्यान से सुनी।

मिनिस्टर के साथ जंगल की सैर

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

राष्ट्रपति ने पेड़ को छुआ
रपोंडा वाकर एरबोरटम, गैबॉन में करीब 7000 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला जंगल है। यह संरक्षित क्षेत्र है। फ्रांस के राष्ट्रपति ने गुरुवार को इस 700 साल के 'बुजुर्ग' पेड़ को छुआ और गैबॉन के मिनिस्टर से काफी बातचीत की। जड़ और तने को बड़े ध्यान से देखा।

राष्ट्रपति ने पेड़ को छुआ

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

अफ्रीका का खूबसूरत देश
अफ्रीका का यह देश भले ही छोटा और उतना समृद्ध न हो पर यह प्राकृतिक रूप से काफी संपन्न है। यहां के जंगलों में विविध प्रकार के जीव-जंतु और पुराने पेड़ पाए जाते हैं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web