बुर्किना फासो में आतंकी हमला, खेतों में काम कर रहे किसानों पर बरसाई गोलियां, 33 की मौत

 
Burkina Faso Attack

Burkina Faso Attack: बोउकल डु मौहौन क्षेत्र में आतंकवादियों ने नागरिकों को निशाना बनाया। ये लोग उस समय लोग नदी के किनारे खेती कर रहे थे। हमले के बाद स्थिति का जायजा लेते हुए मरने वालों की संख्या 33 बताई गई।

नई दिल्ली। Burkina Faso Attack: पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो (Burkina Faso ) के बोउकल डु मौहौन (Boucle du Mouhoun ) क्षेत्र में शनिवार (13 मई) को किसानों पर हमलावरों ने हमला किया। इस हमले में 33 लोगों की मौत हो गई। इस बात की जानकारी बोउकल डु मौहौन क्षेत्र के गवर्नर ने दी। इस साल मार्च महीने बाद से पश्चिमी बौकल डु मौहौन क्षेत्र के कुछ हिस्सों आपातकाल की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

बुर्किना फासो के बोउकल डु मौहौन क्षेत्र में सरकार जिहादी हमलों का मुकाबला कर रही हैं। वहीं चेरिबा विभाग के Youlou गांव में भी गुरुवार 11 मई की शाम लगभग 5:00 बजे आतंकवादी हमले को अंजाम दिया गया। इस बात की जानकारी मौहौन प्रांत गवर्नर बाबो पियरे बासिंगा ने दी।

यह खबर भी पढ़ें: दुनिया की ये जो 6 महीने एक देश में और 6 महीने दूसरे देश में, बदल जाते हैं नियम-कानून

अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी
बोउकल डु मौहौन क्षेत्र में आतंकवादियों ने नागरिकों को निशाना बनाया। उस समय लोग नदी के किनारे खेती कर रहे थे। हमले के बाद स्थिति का जायजा लेते हुए मरने वालों की संख्या 33 बताई गई। स्थानीय सूत्रों ने कहा कि हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे। उनके पास खतरनाक हथियार थे, जिसे उन्होंने आते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

हमले में मारे गए लोगों का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस हमले में तीन लोग घायल भी हुए। अपराधियों ने गोली चलाने से पहले संपत्ति को जला दिया था। हमले के बाद से इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

10,000 से अधिक मारे जा चुके हैं
बुर्किना फासो में साल 2022 में दो बार सैन्य तख्तापलट हुआ था। वहीं साल 2015 में माली से आए जिहादी विद्रोह से जूझ रहा है। पिछले साल 30 सितंबर में हुए सबसे हालिया तख्तापलट में बुर्किना के राष्ट्रपति कैप्टन इब्राहिम त्रोरे ने देश के 40 फीसदी क्षेत्र पर फिर से कब्जा करने का लक्ष्य रखा है, जो अल-कायदा और दाएश समूह से जुड़े जिहादियों ने नियंत्रित कर रखा है। एनजीओ के एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार और विद्रोहियों के हिंसा में 10,000 से अधिक मारे गए।  इस दौरान 20 लाख लोग एक जगह से दूसरे जगह जा चुके हैं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web