तालिबान का महिलाओं के खिलाफ नया फरमान, अब ब्यूटी सलून पर भी लगा दिया बैन

तालिबान अकसर महिलाओं के खिलाफ तानाशाही फरमान सुनाने के लिए चर्चा में रहता है। अब तालिबानी सरकार ने महिलाओं के ब्यूटी सलून पर भी प्रतिबंध लगा दिया और लाइसेंस रद्द करने के आदेश दे दिए।
काबुल। तालिबानी ने एक और तानाशाही फरमान सुना दिया है। अफगानिस्तान में महिलाओं के सलून पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। तालिबानी सरकार के मंत्री मोहम्मद आकिफ महाजार ने यह फैसला सुनाया है। तालिबान की तरफ से कहा गया है कि महिलाओं के सभी सलून के लाइसेंस कैंसल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
अफगान न्यूज एजेंसी टोलो न्यूज के मुताबिक एक मेकअप आर्टिस रेहान मुबारिज ने कहा, सभी पुरुष बेरोजगार हैं। जब घर के आदमी काम नहीं कर रहे हैं तो खर्च चलाने के लिए मैं ब्यूटी सलून में काम कर रही ती। अगर उसे भी बैन कर दिया जाएगा तो हमारा क्या होगा?
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
उन्होंने कहा, अगर परिवार के मर्दों के पास रोजगार हो तो हमें बाहर जाने की जरूरत ही नहीं है। लेकिन हम क्या कर सकते हैं। क्या हम भूखों मर जाएं। आप चाहते हैं कि हम जिंदा ना रहें। बता दें कि तालिबानी सरकार महिलाओं को स्कूल कॉलेज जाना, एनजीओ में काम करना और पार्क में घूमना तक बैन कर चुकी है। इसके अलावा महिलाएं सिनेमा देखने भी नहीं जा सकती हैं।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
काबुल के रहने वाले अब्दुल खाबिर ने कहा, सरकार को इसके लिए एक फ्रेमवर्क तैयार करना चाहिए। फ्रेमवर्क ऐसा होना चाहिए जिससे कि ना तो इस्लाम को नुकसान हो और ना ही देश को।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप