तालिबान का महिलाओं को लेकर जुल्म थम नहीं रहा, हुआ नया फरमान जारी; अब इस पर लगा प्रतिबंध

Women in Taliban: अफगानिस्तान में महिलाएं पहले से ही शिक्षा और रोजगार समेत अन्य कई तरह के प्रतिबंधों का सामना कर रही हैं। अब तालिबान ने महिलाओं पर और प्रतिबंध लगा दिए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने मानवाधिकार स्थिति पर सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में एक जरूरी जानकारी दी। गौरतलब है तालिबान शासन ने महिलाओं के कईं अधिकारों को कुचल दिया है।
इस्लामाबाद। अफगानिस्तान में महिलाएं पहले से ही शिक्षा और रोजगार समेत अन्य कई तरह के प्रतिबंधों का सामना कर रही हैं। अब तालिबान ने महिलाओं पर और प्रतिबंध लगा दिए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने मानवाधिकार स्थिति पर सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
संयुक्त राष्ट्र मिशन ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि तालिबान के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि केवल पुरुषों को ही विशेष चिकित्सा अध्ययन के लिए परीक्षा में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
इससे पहले फरवरी में मेडिकल छात्राओं के स्नातक परीक्षा देने पर रोक लगा दी गई थी। पिछले वर्ष दिसंबर में महिलाओं के विश्वविद्यालयों में जाने पर प्रतिबंध लगाया गया था।
संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि इस बात के उदाहरण मिले हैं जिनमें महिलाओं के आने-जाने और रोजगार पर पहले ही लगाए गए प्रतिबंध को तालिबान ने अमल में लाना शुरू कर दिया है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
मई के शुरू में अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन के लिए काम करने वाली अफगानिस्तान की दो महिलाओं को साथ में पुरुष साथी या मरहम नहीं होने के कारण तालिबान सुरक्षा बल ने हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया था।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप