ताइवानी राष्ट्रपति चीनी विरोध के बावजूद गईं US दौरे पर, दो महाशक्तियों में टकराव बढ़ने के आसार

 
Taiwanese President went on US tour

चीन नहीं चाहता कि ताइवान-अमेरिका के बीच नजदीकियां बढ़े। पिछले ही हफ्ते चीन ने एक अहम कूटनीतिक चाल में ताइवान के समर्थक रहे देश होंडुरास को अपने पाले में कर लिया। होंडुरास का बीजिंग से संबंध बहाल हो गया।

 

नई दिल्ली। ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन बुधवार को अमेरिका के लिए रवाना हो गईं। अपने दस दिनों की यात्रा में वेन अमेरिका के अलावा मध्य अमेरिकी देशों ग्वाटेमाला और बेलीज के साथ संबंधों को मजबूत करने पर द्विपक्षीय बातचीत करेंगी। चीन ने ताइवानी राष्ट्रपति के अमेरिकी दौरे पर सख्त ऐतराज जताया था।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

दरअसल, चीन नहीं चाहता कि ताइवान और अमेरिका के बीच नजदीकियां बढ़े। पिछले ही हफ्ते चीन ने एक अहम कूटनीतिक चाल में ताइवान के समर्थक रहे देश होंडुरास को अपने पाले में कर लिया। होंडुरास ने आधिकारिक रूप से रविवार से चीन से राजनयिक संबंध खोल लिए।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

बेलीज और ग्वाटेमाला उन 13 देशों में से हैं, जो होंडुरास के स्टैंड से उलट इस स्व-शासित द्वीप का समर्थन करते रहे हैं, जबकि चीन स्वशासित द्वीप (ताइवान) को अपने क्षेत्र का हिस्सा बताता रहा है। चीन दावा करता रहा है कि वह अपने "वन चाइना" सिद्धांत के तहत, ताइवान को एक दिन वापस ले लेगा। इसके लिए अगर बल प्रदर्शन जरूरी हुआ तो वह भी करेगा। चीन का यह भी कहना है कि कोई भी देश बीजिंग और ताइपे दोनों के साथ आधिकारिक संबंध नहीं रख सकता है।

ताइवानी राष्ट्रपति के कार्यालय ने कहा, पहले वह न्यूयॉर्क का दौरा करेंगी, उसके बाद वह ग्वाटेमाला जाएंगी, जहां राष्ट्रपति त्साई अपने ग्वाटेमाला के समकक्ष अलेजांद्रो गियामाटेई और बेलीज के प्रधान मंत्री जॉन ब्रिसेनो से मुलाकात करके अपनी 10 दिवसीय यात्रा जारी रखेंगी। इसके बाद वह वापस ताइवान जाते समय लॉस एंजिलिस में रुकेंगी।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

यूएस हाउस के स्पीकर केविन मैक्कार्थी ने कहा है कि वह कैलिफोर्निया में त्साई से मिलेंगे, जिसका बीजिंग विरोध कर रहा है। हालांकि, ताइवान के अधिकारियों ने न्यूयॉर्क में रहते हुए मैक्कार्थी या त्साई के यात्रा कार्यक्रम के साथ बैठक की पुष्टि नहीं की है। बता दें कि 2016 में ताइवान की राष्ट्रपति बनने के बाद वेंग का यह सातवां अमेरिका दौरा है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web