Sudan Conflict: सूडान में सेना और RSF के बीच लड़ाई जारी, अब तक 413 लोगों की मौत, करीब 4 हजार भारतीय फंसे

नई दिल्ली। सूडान में सेना और पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के बीच लड़ाई जारी है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के मुताबिक, अब तक 413 लोगों की मौत हो चुकी है। 3,551 लोग घायल हुए हैं। यहां करीब 4 हजार भारतीय भी फंसे हैं। इन्हें निकालने के लिए विदेश मंत्रालय ने ऑपरेशन कावेरी शुरू कर दिया है। फॉरेन मिनिस्टर एस जयशंकर ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
जयशंकर ने कहा, सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने का काम शुरू हो चुका है। करीब 500 नागरिकों को पोर्ट सूडान लाया जा चुका है। इनके अलावा कुछ और नागरिक वहां पहुंचने वाले हैं। हमने इसे ऑपरेशन कावेरी नाम दिया है। हमारे शिप और एयरक्राफ्ट भारतीयों को वापस लाने के लिए रेडी हैं। अपने नागरिकों की मदद के लिए हम बिल्कुल तैयार हैं। इसी बीच कई देश सूडान में फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। अब तक अमेरिका, ब्रिटेन समेत 9 देशों ने अपने डिप्लोमैट्स को रेस्क्यू कर लिया है।
यह खबर भी पढ़ें: विदाई के समय अपनी ही बेटी के स्तनों पर थूकता है पिता, फिर मुड़वा देता है सिर, जानें क्यों?
यूनाइटेड नेशन्स (UN) के मुताबिक, लड़ाई के चलते इलाकों में पानी और बिजली की सप्लाई रुक गई है। लोगों को खाने के लिए भोजन भी नहीं मिल रहा है। इसके चलते करीब 20 हजार लोगों ने देश छोड़ दिया है। इनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। इन्होंने पड़ोसी देश चाड में शरण ली है। वहीं, WHO के मुताबिक, सूडान में अब तक 9 बच्चों की मौत हो चुकी है। 50 से ज्यादा घायल हुए हैं। 11 अस्पतालों पर हमले हो चुके हैं।
यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?
सूडान की हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, 20 मेडिकल फेसिलिटीज को काफी नुकसान पहुंचा है, जिसके बाद इन्हें बंद कर दिया गया है। 12 और हेल्थ फेसिलिटीज को बंद किया जा सकता है। डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ का कहना है कि लड़ाई के चलते वो लोगों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप