कर्मचार‍ियों को टारगेट पूरा न करने पर ऐसी सजा! लोग बोले-इंसानों की वैल्यू ही नहीं, जानकर आपको भी आएगा गुस्सा

 
bitter gourd

चीन में एक कंपनी ने तो हद पार कर दी। उसने अपने कर्मचार‍ियों को ऐसी सजा दी कि आप सोच भी नहीं सकते। टारगेट पूरा न करने वाले सभी कर्मचार‍ियों को जबरन कच्चा केला ख‍िलाया।

नई दिल्ली। कॉरपोरेट सेक्टर में काम का दबाव कोई नई बात नहीं। लोग कितने प्रेशर में काम करते हैं, इससे हम सभी वाक‍िफ हैं। टारगेट के पीछे भागते-भागते एम्प्लॉई की हालत खराब हो जाती है।लेकिन चीन में एक कंपनी ने तो हद पार कर दी। उसने अपने कर्मचार‍ियों को ऐसी सजा दी कि आप सोच भी नहीं सकते। टारगेट पूरा न करने वाले सभी कर्मचार‍ियों को जबरन कच्चा केला ख‍िलाया। जैसे ही यह खबर सोशल मीड‍िया के जर‍िए बाहर आई लोग बिफर पड़े और कंपनी की जमकर आलोचना की।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना चीन के जियांग्सू प्रांत की है। यहां की कंपनी सूजौ डानाओ फांगचेंग्शी इंफॉर्मेशन कंसल्टिंग ने यह अजीब नियम लागू किया है। जो भी कर्मचारी अपना टारगेट पूरा नहीं कर पाते, उन्हें सजा के तौर पर कच्चा करेला खाने के लिए मजबूर किया जाता है। यह बात छिपी रहती अगर एक कर्मचारी ने इसका वीड‍ियो बनाकर सोशल मीडिया पर न डाला होता। उधर, कंपनी झुकने को तैयार नहीं। उसका दावा है कि यह रिवार्ड और दंड प्रणाली का एक ह‍िस्सा है, और कर्मचार‍ियों ने भी इस पर सहमत‍ि जताई है।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

कर्मचारी ने ही वीडियो बनाकर शेयर किया
चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म डॉयिन पर झोंग नामक कर्मचारी ने 15 जून को इस घटना का वीड‍ियो शेयर किया। बताया कि कैसे कंपनी ने सजा के तौर पर 12 कर्मचारियों को तीखी गंध वाला कच्चा करेला खाने के लिए मजबूर किया। यह कंपनी एजुकेशन और ट्रेनिंग सेक्टर में काम करती है। बताया जा रहा है कि इन कर्मचार‍ियों काफी लंबा टारगेट दिया गया था, जो पूरा होना संभव ही नहीं था। जैसे ही यह वीड‍ियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया, देखते ही देखते वायरल हो गया। हजारों की संख्या में लोगों ने इसपर कमेंट किए और कंपनी की नीतियों की आलोचना की।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

कंपनी ने क्या दी सफाई
इसके बाद कंपनी की ओर से भी सफाई आई। कंपनी के प्रवक्ता ने न्यूज पोर्टल बैक्सिंग गुआनझू को बताया कि यह इनाम-और-दंड प्रणाली का हिस्सा थी। वीडियो में दिखाए गए कर्मचारियों की टीम ने ही इसे बनाया था। सभी कर्मचारी भी इस बात से सहमत थे। कोई भी कड़वे करेले खाना नहीं चाहता। ऐसे में कर्मचारी अगली बार और मेहनत करेंगे और समय पर अपना टारगेट पूरा करेंगे। लोगों ने पहले तो कंपनी को फटकार लगाई,फ‍िर कहा-मुझे तो हंसी आ गई। हम इतने मुश्किगल समय में जी रहे हैं, जहां इंसान की कोई वैल्यू ही नहीं। इससे तो अच्छा होता कि कंपनी इन लोगों को निकाल देती।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web