Sri Lanka Economic Crisis: श्रीलंका फिर गहरे आर्थिक संकट में घिरा, पिछले एक साल में 45 प्रतिशत गिरा श्रीलंकाई रुपया

पैसे की कमी को देखते हुए देश ने 9 मार्च को होने वाले लोकल चुनाव स्थगित कर दिए हैं। 
 
Sri Lanka Economic Crisis: श्रीलंका फिर गहरे आर्थिक संकट में घिरा, पिछले एक साल में 45 प्रतिशत गिरा श्रीलंकाई रुपया

नई दिल्ली। श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार 500 मिलियन डॉलर गिर गया है। श्रीलंकाई रुपया पिछले एक साल में 45 प्रतिशत गिरा है। यहां 1 अमेरिकी डॉलर की कीमत 365 रुपए हो गई है। पैसे की कमी को देखते हुए देश ने 9 मार्च को होने वाले लोकल चुनाव स्थगित कर दिए हैं। चुनाव की नई तारीखों की घोषणा 3 मार्च को होने की उम्मीद है। वहीं चीन के IMF और पेरिस क्लब के साथ मिलकर कर्ज की शर्तों पर दोबारा विचार करने के कोई संकेत नहीं हैं। हालांकि, रानिल विक्रमसिंघे की सरकार ने फिलहाल विदेशी मुद्रा भंडार में 2 बिलियन डॉलर होने का खुलासा किया है। इसमें से करीब 1पॉइंट 5 बिलियन डॉलर चीन ने बैलेंस ऑफ पेमेंट्स के तौर पर दिए हैं। श्रीलंका इन पैसों का इस्तेमाल बहुत कठिन परिस्थितियों में कर सकता है जैसे जब वो अपना कर्ज न चुका पाए।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

श्रीलंका की आर्थिक स्थिति अब इस बात पर निर्भर है कि अमेरिका जापान IMF और पेरिस क्लब पर दबाव डाले कि वो श्रीलंका को बकाया राशि पर कर्ज देने को तैयार हो जाए। दूसरी तरफ, IMF के कर्ज पर विश्लेषण को देखते हुए भारत ने श्रीलंका को पूरी तरह से सपोर्ट करने की बात कही है। IMF ने चीन के सामने श्रीलंका के कर्ज को 10 साल आगे बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। वहीं चीन श्रीलंका की मदद इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि अगर वो ऐसा करता है तो उसे बेल्ट रोड इनीशिएटिव से जुड़े उन अफ्रीकी देशों की भी मदद करनी होगी जो कर्ज नहीं चुका पा रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: दुनिया की ये जो 6 महीने एक देश में और 6 महीने दूसरे देश में, बदल जाते हैं नियम-कानून

पाकिस्तान को भी चीन ने बिना किसी शर्त के आर्थिक तंगी से निकलने के लिए सिर्फ 700 मिलियन डॉलर ही दिए हैं। इसके बाद पाकिस्तान का विदेश मुद्रा भंडार 3.2 बिलियन डॉलर पहुंच गया है, जिसके मदद से वो 3 हफ्ते तक इम्पोर्ट कर सकेगा। इससे पहले पिछले साल भी श्रीलंका में बड़ा आर्थिक संकट आया था। वहां की अर्थव्यवस्था में टूरिज्म सेक्टर का बड़ा रोल है, लेकिन कोरोना के चलते ये ठप पड़ गया था। इसकी वजह से देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खाली हो गया था। आर्थिक संकट के चलते श्रीलंका में राजपक्षे सरकार गिर गई थी।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web