500 दिन बिताए 230 फीट गहरी गुफा में, बाहर निकली तो बदल गई दुनिया! ये महिला डेढ़ साल सबसे दूर क्यों रही?

स्पेन की रहने वाली एक एक्स्ट्रीम एथलीट बीट्रिज़ फ्लैमिनी (Beatriz Flamini) एक पर्वतारोही हैं। नवंबर 2021 में जब वो 48 साल की थीं, तब उन्होंने ऐसा चैलेंज अपना लिया जिसके बाद उनकी दुनिया बदल गई। 20 नवंबर 2021 से लेकर 14 अप्रैल 2023 तक वो 230 फीट गहरी गुफा (Woman comes out of cave after year) में रहीं।
नई दिल्ली। कभी आपने सोचा है कि भगवान राम, माता सीता और लक्षमण जी अपने घर-परिवार से दूर इतने साल वनवास में कितनी मुश्किलों से रहे होंगे। अपने से, समाज से कटकर रहना किसी के लिए भी मुश्किल होगा। वो तो फिर भी तीन लोग थे, अपने मन की बातें एक दूसरे से बांट लेते होंगे, पर आज के वक्त में एक महिला करीब डेढ़ सालों तक अपने परिवार, समाज से अलग, एक सुनसान गुफा (Woman live in cave for 500 days) में अकेली रही। जब लंबे वक्त बाद वो उस गुफा से निकली तो सब कुछ बदल चुका था। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस महिला के साथ ऐसा क्या हुआ कि वो लोगों से दूर जाकर एक गुफा में रहने लगी।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार स्पेन की रहने वाली एक एक्स्ट्रीम एथलीट बीट्रिज़ फ्लैमिनी (Beatriz Flamini) एक पर्वतारोही हैं। नवंबर 2021 में जब वो 48 साल की थीं, तब उन्होंने ऐसा चैलेंज अपना लिया जिसके बाद उनकी दुनिया बदल गई। 20 नवंबर 2021 से लेकर 14 अप्रैल 2023 तक वो 230 फीट गहरी गुफा ग्रैंडा, स्पेन (Woman comes out of cave after year) में रहीं। जब वो गुफा में गई थीं तब क्वीन एलिजाबेथा द्वितीय जिंदा थीं, रूस ने यूक्रेन पर हमला नहीं किया था और दुनिया कोविड महामारी से जूझ रही थी। पर जब वो यहां से बाहर निकलीं तो उन्हें ऐसा लगा कि पूरी दुनिया बदल गई है।]
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
कैसे बीते डेढ़ साल?
उन्होंने 70 मीटर गहरी गुफा में अकेले ही अपने दो जन्मदिन मनाए। उनके लिए एक सपोर्ट टीम रखी गई थी जो उनके ऊपर दिन रात नजर रखती थी पर वो किसी भी तरह उनसे संपर्क नहीं कर सकती थीं। सपोर्ट टीम ने बताया कि उनका अधिकतर वक्त एक्सरसाइज करने में बीता। इसके अलावा वो ड्रॉइंग करती थीं, और ऊनी टोपियां बिना करती थीं। इस डेढ़ साल के वक्त में उन्होंने करीब 1000 लीटर पानी पिया और 60 किताबें पढ़ डालीं। पिछले डेढ़ सालों में महिला नहाई भी नहीं है। जब वो बाहर निकलीं तो उन्होंने कहा कि वो अभी भी 20-21 नवंबर 2021 में अटकी हुई हैं, उन्हें बहरी दुनिया के बारे में कुछ भी नहीं पता।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
क्यों लिया ऐसा रिस्क?
अब सवाल ये उठता है कि आखिर उन्होंने इस उम्र में ऐसा रिस्क क्यों लिया और सबसे दूर अकेले क्यों गुफा में रहने चली गईं? दरअसल, कई साइकोलॉजिस्ट, रिसर्चर और स्पीलियोलॉजिस्ट (गुफाओं पर शोध करने वाले) ने मिलकर एक शोध को अंजाम दिया जिसके जरिए ये जानना था कि इंसानी शरीर और दिमाग की क्षमताएं कितनी हैं। इस शोध से ये जाना गया कि वीरान जगहों पर अकेले रहने से इंसान के शरीर में और उसके हावभाव में क्या बदलाव आते हैं। उन्होंने रिपोर्टर्स को बताया कि दो महीने बाद से उन्हें समय का अंदाजा ही नहीं लगा।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप