South Korea Zoo Vrial Video: जू से भागा जेब्रा, बेहोश करने के बाद पकड़ा गया, जानिए पूरा मामला...

नई दिल्ली। साउथ कोरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक जेब्रा शहर की सड़कों पर बदहवास घूम रहा है। कुछ देर मेन रोड और गलियों में घूमने के बाद उसे फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम बेहोश करती है। इसके बाद जेब्रा को एक गाड़ी में डालकर वापस चिड़ियाघर यानी जू ले जाया जाता है। इस जेब्रा का नाम सीरो है और इसके पेरेंट्स की दो साल पहले मौत हो चुकी है। इसका जन्म इसी जू में हुआ था।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
सीरो सिओल के चिल्ड्रंस ग्रांड पार्क में रहता है। इसके पहले भी वो भागने की कोशिश कर चुका है। पहली बार उसने तब भागने की कोशिश की जब उसके पेरेंट्स की मौत हुई थी। तब वो नाकाम रहा था। इस बार वो भागने में कामयाब हो गया।
यह खबर भी पढ़ें: पत्नी घमंडी ना हो जाए... तो इसलिए 200 करोड़ मिलने की बात पति ने किसी को नहीं बताई!
वॉशिंगटन पोस्ट’ के मुताबिक, सीरो को एप्पल और कैरॉट यानी सेब-गाजर बहुत पसंद थे। जब उसके पेरेंट्स की मौत हो गई तो उसने इन्हें खाना छोड़ दिया। वो कुछ हिंसक भी हो गया और जू में रहने वाले जानवरों खासतौर पर कंगारुओं से उसका झगड़ा होने लगा। उसने पिंजड़े का दरवाजा फांदा और भाग गया।
यह खबर भी पढ़ें: Viral Video: जेब्रा बनकर जंगल में गेड़ी मार रहा था शख्स, वीडियो देख नहीं रोक पायेंगें हंसी
इसके बाद सड़कों पर घूमने लगा। 3 घंटे बाद फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम ने उसे घेर लिया। दूर से गन फायर के लिए इंजेक्शन दिया गया। इससे वो बेहोश हो गया। इसके बाद उसे एक बड़ी गाड़ी में डालकर वापस पिंजरे में छोड़ दिया गया। चंद घंटे बाद सीरो को होश भी आ गया।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप